पहले उठाया, फिर छोड़ा अब तीसरी बार पुलिस ने नाना पटवारी को दिया पूछताछ का नोटिस
पीसीसी चीफ जीतू पटवारी के भाई नाना पटवारी का मामला ड्रग पैडलर से संबंध से शुरू हुआ था। अब यह मामला युवती के आरोपों से ऑनलाइन गेमिंग तक पहुंच गया है।
वहीं इसी के साथ विजयनगर में दर्ज हुए साल 2020 के केस की भी चर्चाएं तेज हो गई हैं। हालांकि पुलिस उन्हें उठाने से लेकर नोटिस देकर बुलाने तक सब कर चुकी है लेकिन अभी तक पुख्ता कुछ नजर नहीं आ रहा है।
अब नया मामला युवती के बयान से उठा
दरअसल एक युवती ने पुलिस को नाना द्वारा लाखों की धोखाधड़ी की शिकायत की है। इसी युवती द्वारा पहले पुलिस को नाना के ड्रग मामले को लेकर जानकारी दी थी।
अब इसके द्वारा पुलिस को शुभम वैली कॉलोनी के एक भूखंड के अनुबंध की जानकारी पुलिस को दी गई है और शिकायत की है। एक अन्य युवती ने भी कहा कि पति से विवाद के बाद उनके द्वारा नाना से मदद मांगी गई थी। राजेंद्र नगर टीआई यशवंत बडौले ने नाना को नोटिस देकर सोमवार, 14 जुलाई को पूछताछ के लिए बुलाया है।
उधर आरोपियों की रिमांड
वहीं पुलिस ने रविवार को नाना के पुराने ड्राइवर भुरू उर्फ आरिफ बैंड को कोर्ट में पेश कर रिमांड ले ली है। इसके पहले पुलिस गोलू उर्फ इरफान और रौनी उर्फ संजय कौशल की रिमांड ले चुकी है। अब सभी को आमने-सामने कराया जा रहा है।
भुरू ने ड्रग की व्यवस्था करवाई और गोलू व रौनी यह 10.80 ग्राम ड्रग नाना को देने जा रहे थे। ऐसा पुलिस की पूछताछ में बताया गया है। इन बयानों की पुलिस ने वीडियोग्राफी भी कराई है।
6 साल पुराना केस भी उठा
वहीं विजयनगर थाने में 6 साल पहले दर्ज हुआ केस भी अब उछलने लगा है। इसमें पुलिस ने एमडी ड्रग का केस बनाया था और धीरज सोमतिया और जोजो को गिरफ्तार किया था।
इसमें पैडलर विक्की परियानी, मोंटू पुरी, सागर जैन, प्रीति उर्फ काजल उर्फ ड्रग्स वाली आंटी सहित कई के नाम आए थे। साथ ही इनके नाना से संबंध होने की बात पूछताछ में ऑन रिकॉर्ड आई, लेकिन फिर इसमें आगे जांच नहीं हुई।
अब तक इस केस में यह हुआ
बता दें कि बुधवार 8 जुलाई से इस केस की शुरुआत गोलू और रौनी की गिरफ्तारी से हुई। इनके पास ड्रग्स मिली और बताया कि नाना को देने जा रहे थे। गुरुवार को नाना और उनके साथ मानव गंगवानी को उठाया गया। देर रात पुलिस ने पूछताछ के बाद छोड़ दिया।
साथ ही 11 जुलाई को रात को चार घंटे पूछताछ की और छोड़ दिया। इसके बाद रविवार 12 जुलाई को युवती के बयान हुए जिसके बाद फिर नाना को नोटिस दिया गया है और सोमवार को पूछताछ के लिए बुलाया गया है।
ये खबरें भी पढ़िए...
नाना पटवारी केस: मिस्ट्री गर्ल और ऑनलाइन गेमिंग की एंट्री से उलझा मामला
इंदौर एसपी आफिस पहुंची युवती बोली नाना पर आरोप झूठे, राजनीति के लिए हो रही साजिश
मध्यप्रदेश न्यूज: जीतू पटवारी के भाई नाना फिर पुलिस थाने तलब, युवती के बयान से उलझे
जीतू पटवारी बोले सब फर्जी केस, नाना बोले तीन साल पहले लेता था ड्रग, अभी फंसाया गया