गुना जिले के खेत में मिले लाखों के जेवरात, मामला जानकर रह जाएंगे दंग

Sandeep Kumar | Jul 13, 2024, 23:58 IST
STYLESHEET THESOOTR - 2024-07-13T235524.632
मध्य प्रदेश के गुना जिले के एक खेत में 54 किलो गहने मिलने से आसपास के इलाकों में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने राजस्थान के एक व्यापारी के घर से इन्हें चोरी किया था। इतने गहने देख पुलिस भी दंग रह गई।

मध्य प्रदेश के गुना जिले में पुलिस ने एक खेत से 54 किलो चांदी के जेवरात बरामद किए हैं। इनकी कीमत करीब 53 लाख रुपए बताई जा रही है। बदमाशों ने राजस्थान के झालावाड़ जिले के एक व्यापारी के घर से इन्हें चोरी किया था। इसके बाद गुना जिले के बीलाखेड़ी गांव में लाकर एक खेत में गाढ़ दिया था।



मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई

गुना के एसपी संजीव कुमार सिन्हा के मुताबिक जिले के धरनावदा थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह चौहान को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बीलाखेड़ी गांव में सगुन बाई पारदी के खेत में जेवर गाड़कर रखे गए हैं। इस पर एसडीओपी राघौगढ़ दीपा डोडवे और धरनावदा थाने की टीम वहां पहुंची।



पुलिस ने खेत में खुदाई कराई तो एक बड़ी पोटली मिली। पोटली को खोलने पर कपड़े की अलग-अलग पोटलियों में चांदी के जेवर रखे हुए मिले। इसे देख पुलिस भी दंग रह गई। चांदी का कुल वजन 54.3 किलोग्राम पाया गया।



13 जून को जून हुई थी चोरी

चोरी की वारदात राजस्थान के झालावाड़ जिले के मनोहर थाना क्षेत्र के गोवर्धनलाल बनवारी अग्रवाल नाम के व्यापारी घर में 13 जून को हुई थी। उस रात बदमाश खिड़की काटकर मकान में घुसे थे। वे मोटर पार्ट्स के व्यापारी हैं और जेवर गिरवी रखने का भी काम करते हैं। 6 नकाबपोश बदमाश पीछे के कमरे की‎ खिड़की की जाली और एंगल काटकर अंदर ‎घुस गए। इसी कमरे में अलमारियां रखी हुई ‎थीं।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



sandeep mishr


Tags:
  • चोरों ने खेत को बनाया तिजोरी