JMM और कांग्रेस पर बरसे CM मोहन, बोले- रांची को बना दिया कराची

Vikram Jain | Nov 08, 2024, 23:27 IST
MP CM Mohan Yadav campaigned
झारखंड के सियासी रण को जीतने के लिए मध्‍य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने मोर्चा संभाला है। सीएम मोहन ने पलामू के पांकी विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस और JMM पर जमकर हमला बोला।

BHOPAL. झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर जीत के लिए भारतीय जनता पार्टी ने पूरी ताकत झोंक दी है। पार्टी के दिग्गज नेता लगातार चुनावी रैली कर रहे हैं। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव लगातार चुनाव प्रचार कर रहे हैं। सीएम मोहन यादव ने शुक्रवार को पलामू के पांकी विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करते कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के गठबंधन वाली सोरेन सरकार ने रांची को कराची बना दिया है। बांग्लादेशी घुसपैठियों के कारण हिंदुओं की आबादी कम कराने का पाप दोनों ने मिलकर किया है।



बीजेपी की सरकार बनने का दावा

पलामू के पांकी विधानसभा क्षेत्र के तरहसी में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बीजेपी प्रत्याशी डॉ. कुशवाहा शशिभूषण मेहता के समर्थन में चुनाव प्रचार किया है। उन्होंने जनता से बीजेपी को भारी बहुमत से विजयी बनाने की अपील की। इस दौरान सीएम मोहन ने दावा किया कि झारखंड में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बन रही है।



अब रांची का गौरव लौटाना है...

सावधान नहीं हुए तो खतरे में पड़ने वाले हैं त्योहार

सीएम मोहन यादव को जनता से कहा कि अगर आप सावधान नहीं हुए तो हमारे त्योहार होली, दीपावली, जन्माष्टमी खतरे में पड़ने वाले हैं। यह कोई सामान्य चुनाव नहीं है, यह अपनी संस्कृति को बचाने का चुनाव है। हिंदुओं की आबादी में 7 प्रतिशत गिरावट आई है, और मुस्लिम की आबादी 4 प्रतिशत बढ़ी है। अगर आप सावधान नहीं हुए तो आपके त्योहार खतरे में आ जाएंगे। इस दौरान उन्होंने बांग्लादेशी घुसपैठियों को लेकर कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा पर निशाना साधा।



झारखंड में गरजे CM मोहन, बोले- यह चुनाव ईमानदारी और बेईमानी के बीच



कांग्रेस पर साधा निशाना

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि कांग्रेस के मंत्री आलमगीर नहीं ... वह नोटगीर हैं। उन्होंने आगे कहा कि समय आ गया चुन- चुनकर बदला लेने का, झारखंड में लोकतंत्र को फिर से स्थापित करने का। सीएम ने आगे कहा कि जो राम के नहीं हुए वो किसी काम के नहीं। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि रामजी के दर्शन करने आज तक अयोध्या नहीं गए। अब बटन इतनी इतनी जोर से दबाओ की बटन कि राहुल गांधी को वोट का तमाचा लगे।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • एमपी न्यूज
  • भोपाल न्यूज
  • CM Mohan Yadav
  • सीएम मोहन यादव
  • कांग्रेस
  • बीजेपी
  • मध्य प्रदेश
  • झारखंड न्यूज अपडेट
  • JMM झारखंड मुक्ति मोर्चा
  • Jharkhand Assembly Election 2024
  • झारखंड विधानसभा चुनाव