MP : जीतू पटवारी की गिरफ्तारी पर ही मानेंगी इमरती देवी

Sandeep Kumar | May 24, 2024, 14:37 IST
SANDEEP 2024 Copy of STYLESHEET THESOOTR (86).jpg
पूर्व मंत्री इमरती देवी ने पटवारी के खिलाफ एक बार फिर मोर्चा खोल दिया है। इमरती ने जीतू के माफीनामे को अस्वीकार कर उनकी गिरफ्तारी की मांग उठाई है। उन्होंने सीएम और पुलिस प्रशासन को भी इस बारे में लिखा है।

BHOPAL. लोकसभा चुनाव के दौरान दिए गए विवादित बयान को लेकर पीसीसी चीफ जीतू पटवारी (Jitu Patwari ) फिर भाजपा के निशाने पर हैं। उनके बयान के केंद्र में रहीं पूर्व मंत्री इमरती देवी ( Imarti Devi ) ने पटवारी के खिलाफ एक बार फिर मोर्चा खोल दिया है। इमरती ने जीतू के माफीनामे को अस्वीकार कर उनकी गिरफ्तारी की मांग उठाई है। उन्होंने सीएम और पुलिस प्रशासन को भी इस बारे में लिखा है।



इमरती ने की गिरफ्तारी की मांग


पूर्व मंत्री इमरती देवी का कहना है कि जब जीतू पटवारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है तो उनकी गिरफ्तारी क्यों नहीं की जा रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से इस बारे में गुहार लगाई है। साथ ही पुलिस प्रशासन को भी चिट्ठी लिखकर गिरफ्तारी के लिए कहा है। इमरती देवी का कहना है कि सार्वजनिक मंच से किसी महिला का अपमान करके माफी मांग लेना कोई सजा या समाधान नहीं है। उनका मानना है कि गलती नहीं यह अपराध है और इसके लिए जीतू पटवारी को सजा मिलना चाहिए।



क्या था मामला ?


पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने लोकसभा चुनाव के दौरान सार्वनिक मंच से एक विवादित बयान दिया था। पूर्व मंत्री इमरती देवी को लेकर कही गई इस टिप्पणी से इमरती देवी सहित भाजपा ने जीतू पटवारी को घेरा था। भोपाल समेत प्रदेश भर में इसको लेकर महिला संगठनों ने प्रदर्शन भी किए थे। जिसके बाद पटवारी ने बैकफुट पर आकर इमरती देवी से माफी मांग ली थी। साथ ही अपना बयान बदलते हुए यह भी कहा था कि उनकी मंशा किसी को आहत करने की नहीं थी, यह बयान व्यंगात्मक शैली में दिया गया था, जिसको तोड़ मरोड़ कर पेश कर दिया गया। जीतू ने इमरती देवी के लिए आदर भाव जताते हुए उन्हें अपनी माता और बड़ी बहन तक करार दिया था। बावजूद इसके इमरती देवी ने जीतू पटवारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। लेकिन इस मामले में अब तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है।



thesootr links



सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें



द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • पीसीसी चीफ जीतू पटवारी
  • Jitu Patwari
  • जीतू पटवारी
  • पूर्व मंत्री इमरती देवी
  • इमरती देवी
  • Imarti Devi