वोट नहीं देंगे...सुनते ही बदले ज्योतिरादित्य सिंधिया के तेवर, फरियादी की लगा दी क्लास

Sourabh Bhatnagar | Published:
ज्योतिरादित्य सिंधिया
ज्योतिरादित्य सिंधिया
केंद्रीय मंत्री और गुना सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वह एक युवक की बात पर नाराज होते नजर आ रहे हैं।

केंद्रीय मंत्री और गुना सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वह एक युवक की बात पर नाराज होते नजर आ रहे हैं। मामला गुना के कैंट क्षेत्र गुलाबगंज का है, जहां लोगों ने सिंधिया का काफिला रोककर सड़क की खराब हालत की शिकायत की।



लोगों ने सिंधिया को बताया कि सड़क लंबे समय से खराब है। जगह-जगह गड्ढे होने से लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है। इसी दौरान एक युवक ने कहा कि अगर समय पर सड़क नहीं बनी तो आने वाले चुनाव में वोट नहीं देंगे।



युवक की इस बात पर सिंधिया नाराज हो गए। उन्होंने युवक से कहा कि इस तरह की भाषा का इस्तेमाल उनके साथ न करें। उन्होंने कहा कि अपनी समस्या बताइए, काम करवाना उनकी जिम्मेदारी है।



सिंधिया ने सड़क के लिए दिए 3 करोड़ रुपए

लोगों की समस्या सुनने के बाद सिंधिया ने गुलाबगंज-कैंट चौराहा सड़क के निर्माण के लिए 3 करोड़ रुपए देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की सड़क समस्या को जल्द दूर किया जाएगा।



30 से 35 गांवों के लोग होते हैं परेशान

स्थानीय लोगों के मुताबिक, इस सड़क की खराब हालत का असर केवल एक इलाके तक सीमित नहीं है। इससे करीब 30 से 35 गांवों के लोगों को परेशानी होती है।



लोगों को रोजाना काम, पढ़ाई, बाजार और दूसरे जरूरी कामों के लिए इसी रास्ते से गुजरना पड़ता है। खराब सड़क और गड्ढों के कारण उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।



ये खबरें भी पढ़िए...

एमपी न्यूज: सिंधिया परिवार विवाद: 41 हजार करोड़ की प्रॉपर्टी में अब प्रतिमा देवी का दावा



माई के लाल हो तो बताओ कब लॉन्च करोगे, रामेश्वर शर्मा के मिसाइल बयान पर भड़के ओवैसी



मध्यप्रदेश न्यूज: क्यों चर्चा में है आईपीएस बुशरा बानो, जिनके एक बयान से मच गया बवाल



ओवैसी के बयान पर विधायक रामेश्वर शर्मा का पलटवार, मिसाइल तुम्हारे अब्बा के घर गिराकर बताई







Tags:
  • एमपी न्यूज
  • मध्यप्रदेश न्यूज
  • ज्योतिरादित्य सिंधिया
  • सिंधिया
  • सोशल मीडिया