मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की कार का देर रात हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बचे

Sanjay Gupta | Jun 06, 2025, 15:11 IST
kailash-vijayvargiya-car-accident-survives
नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की कार का गुरुवार देर रात इंदौर में एक्सीडेंट हो गया, जिसमें वे बाल-बाल बच गए। घटना एमजी रोड थाना क्षेत्र के नगर निगम चौराहे के पास हुई, जब उनकी कार...

मध्‍य प्रदेश केनगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की कार का गुरुवार देर रात इंदौर में एक्सीडेंट हो गया। उनकी कार को एक अन्य कार ने तेजी से आकर टक्कर मार दी। इसमें मंत्री बाल-बाल बचे। वहीं मंत्री ने भी बड़ा दिल दिखाते हुए सामने वाले कार चालक को ध्यान रखने की सीख दी और रवाना हो गए।



ऐसे हुए एक्सीडेंट

05c8de43-b03


खबर यह भी...मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के फोन पर भी नहीं बची थी बिल्डिंग, निगमायुक्त पर अब मंच से कसा तंज



परिवार ने मांगी माफी, मंत्री ने दिखाया बड़ा दिल

मंत्री को जिस कार ने टक्कर मारी इसमें एक परिवार बैठा हुआ था। परिजनों ने बाहर आकर मंत्री से माफी मांगी। इस पर मंत्री ने भी बड़ा दिल दिखाया और परिवार को सावधानी रखने के लिए समझाइश दी और वहां से रवाना हो गए। इस हादसे में किसी को चोट नहीं आई।



खबर यह भी...मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बोले- लड़कियां सेल्फी लेने आती है तो बोल देता हूं अच्छे कपड़े पहनो



मंत्री अपने बयान से आए थे चर्चा में

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय इसके पहले इसी दिन गुरुवार को पर्यावरण दिवस के दौरान हुए आयोजन में लड़कियों के पहनावे को लेकर दिए गए बयान से चर्चा में आए थे। उन्होंने कहा कि हमारे यहां तो लड़की श्रृंगार करे, गहने पहने, अच्छे सुंदर कपड़े पहने तो अच्छा मानते हैं। बहुत सुंदर है। लेकिन विदेश में जो कम कपड़े पहनती हैं उसे अच्छा मानते हैं उनकी सोच है। ऐसा कहते हैं कि कम कपड़े पहनने वाली लड़की सुंदर होती है और कम भाषण देने वाला नेता अच्छा होता है। मैं नहीं मानता हूं। महिला देवी का स्वरूप होती है, खूब कपड़े पहने। कम कपड़े वाली अच्छी नहीं लगती है। कई बार लड़कियां आती हैं सेल्फी लेने के लिए, तो मैं बोल देता हूं, बेटा अच्छे कपड़े पहना करो। फोटो फिर लेना।



thesootr links



इंदौर में कैलाश विजयवर्गीय | Kailash Vijayvargiya | BJP MLA Kailash Vijayvargiya | MP News | Indore News | इंदौर नगर निगम



Tags:
  • MP News
  • Indore News
  • Kailash Vijayvargiya
  • कैलाश विजयवर्गीय
  • इंदौर नगर निगम
  • BJP MLA Kailash Vijayvargiya
  • इंदौर में कैलाश विजयवर्गीय
  • मध्य प्रदेश
  • एक्सीडेंट