मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की विधानसभा के थाने को पुत्र आकाश ने बताया क्राइम में नंबर वन

Sanjay Gupta | May 01, 2026, 23:54 IST
Photograph: (the sootr)
नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की विधानसभा इंदौर एक का ही थाना सबसे ज्यादा क्राइम रेट वाला है। यह बात मंत्री पुत्र व पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय ने कही। वह भी तब जब बाणेशवर लोक के भूमिपूजन मौके पर मंत्री के साथ ही महापौर, अधिकारी मंच पर मौजूद थे।

indore. इंदौर विधानसभा एक से पहली बार चुनाव में उतरकर कैलाश विजयवर्गीय ने रिकॉर्ड जीत हासिल की थी। अब इसी क्षेत्र के थाना बाणगंगा में सबसे ज्यादा क्राइम रेट है और नशे से हालत खराब है। यह बात खद मंत्री पुत्र व पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय ने कही। शुक्रवार रात को बाणेशवर कुंड पर बाणेशवर लोक के कायाकल्प कार्यक्रम के लिए भूमिपूजन था। आईडीए द्वारा 15 करोड़ की लागत से यहां विकास काम होगा।



क्या बोले आकाश विजयवर्गीय

आकाश विजयवर्गीय ने कहा कि अयोध्या, काशी, उज्जैन में जिस तरह से धर्मस्थल विकास होने से आर्थिक समृद्धि आई है, वहीं बाणगंगा क्षेत्र में होगा। बाणेशवर लोक बनने से यहां अर्थव्यवस्था बदल जाएगी। दुर्भाग्य से यह थाना क्षेत्र जो है बाणगंगा, इंदौर में सबसे ज्यादा क्राइम रेट यहीं पर है। नशा और क्राइम इस क्षेत्र में सबसे ज्यादा है। मंदिर बनाने के साथ ही हम नशे के खिलाफ काम करेंगे। विधायकजी (कैलाश विजयवर्गीय) ने कमिशनर को बोला है कि हमे बताएं नशे के खिलाफ काम करेंगे। भगवान बाणेश्वर के आशीर्वाद से यह क्षेत्र क्राइम और नशे से मुक्त होगा। बाणेशवर लोक यहां समृद्धि लाएगा।



a870141a-ec8


लव जिहाद का युद्ध चल रहा है- मंत्री

वहीं मंत्री विजयवर्गीय ने कहा कि यह महाकाल लोक तो नहीं, वह काफी भव्य और बड़ा है लेकिन छोटा महाकाल लोक बनेगा। युवा इससे धर्म से जुड़ेंगे। हम चाहते हैं बच्चे नशे को छोड़ें और केवल धर्म का नशा करें। देश में लव जिहाद का युद्ध चल रहा है, इसके लिए जरूरी है कि धर्म से युवा जुड़ें।



70139228-143


बंगाल में बीजेपी आ रही है

मंत्री ने फिर कहा कि बंगाल में बीजेपी आ रही है। चुनाव आयोग और सेंट्रल फोर्स ने इस बार सख्ती की है। इसके बाद भी टीएमसी ने ईवीएम पर बीजेपी के बटन पर काले टेप लगा दिए। वह हमेशा वहां इस तरह की हरकतें करते हैं। उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी तो अभी से छिप रहे हैं।



जबलपुर क्रूज हादसे से पर्यटन प्रभावित होगा

जबलपुर में क्रूज हादसे पर मंत्री विजयवर्गीय ने दुख और चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इसमें जांच के आदेश कर दिए हैं। जो भी जिम्मेदार होंगे सख्त कार्रवाई होगी। घटना से पर्यटन की गतिविधियां प्रभावित होंगी। पर्यटन में व्यक्ति जाता है तो वह सुरक्षा चाहता है। यदि सुरक्षा नहीं है तो यह हमारी व्यवस्था में प्रश्नचिन्ह है।



मंत्री ने कहा था कि नशा कारोबारी को उल्टा लटका देना

इसके पहले भागीरथपुरा क्षेत्र की महिलाओं ने सितंबर 2024 में मंत्री को नशे के कारोबार को लेकर शिकायत की थी। तब एक कार्यक्रम में मंत्री ने टीआई को संबोधित करते हुए कहा था कि नशा करने वालों को उल्टा लटका देना, यहां कोई नशा नहीं होना चाहिए।



यह खबरें भी पढ़ें...



इंदौर कलेक्टर के अधिकार का उपयोग SDM ने कर लिया, ओम बड़कुल को नोटिस जारी



सीएम मोहन यादव को भाया जलूद सोलर प्लांट और ग्रीन बांड स्कीम, बोले- बाकी निगम भी इंदौर से सीखें



इंदौर के पूर्व कलेक्टर आकाश त्रिपाठी, टीकमगढ़ कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय को 7 साल पुराने केस में राहत



संपदा-2 में होल्ड का खेल? लाखों रजिस्ट्रियां अटकीं, ग्वालियर-इंदौर से बढ़ीं शिकायतें



Tags:
  • कैलाश विजयवर्गीय
  • मुख्यमंत्री मोहन यादव
  • जबलपुर
  • आकाश विजयवर्गीय
  • इंदौर विधानसभा