मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बोले- हम काफिर तो हमारी बनाई सड़क पर मत चलो, लाड़ली बहना की राशि मत लो

Sanjay Gupta | Jun 22, 2026, 15:01 IST
kailash-vijayvargiya-statement-kafir-indore
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का एक और बयान चर्चा में आ गया है। इंदौर में उनकी विधानसभा एक में विविध विकास कामों के भूमिपूजन/लोकार्पण दौरान उन्होंने कहा कि कई मुस्लिम भाई हमको काफिर बोलते हैं। यदि ऐसा है तो फिर हमारी सड़क पर मत चलो।

मध्य प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय दो दिन से लगातार अपनी इंदौर विधानसभा 1 के विविध वार्डों में विकास कामों का भूमिपूजन/लोकार्पण कर रहे हैं। इसी दौरान उन्होंने काफिर (हिन्दुओं को) शब्द कहे जाने पर आपत्ति जताते हुए एक बयान दिया है।



dc83b0b0-9f3


यह बोले मंत्री विजयवर्गीय

वार्ड एक में हुए कार्यक्रम के दौरान मंत्री विजयवर्गीय ने कहा कि यहां सड़क बनी है। हिंदू भाई भी रहते हैं और मुसलमान भी रहते हैं। उन्होंने आगे कहा कि कई मुस्लिम भाई हमको काफिर बोलते हैं। हम काफिर हैं तो हमारी बनाई हुई सड़क पर मत चलो भाई।



विजयवर्गीय ने कहा कि यदि हम काफिर हैं तो फिर लाड़ली बहना योजना की राशि मत लो। हमने किसी के साथ कभी भेदभाव नहीं किया और ना ही वोट की राजनीति की। हम सबका साथ, सबका विकास और सबका प्रयास की नीति पर काम करते हैं... चाहे वोट दो या नहीं दो।



ef8791e6-c79


बिना भेदभाव के आता है योजनाओं का पैसा

मंत्री ने कहा कि केंद्र में पीएम नरेंद्र मोदी की सरकार की योजना का पैसा हो, या फिर सीएम मोहन यादव की योजनाओं का प्रदेश की योजनाओं का पैसा हो। सभी को बिना जाति, धर्म देखे समान रूप से दिया जाता है।





विजयवर्गीय ने कहा कि चाहे मुफ्त अनाज हो या फिर लाड़ली बहना योजना की राशि हो। यह हमारी पार्टी की नीति है और हम विकास की राजनीति करते हैं। वोट दोगे तो दिल से काम करेंगे नहीं दोगे तो भी काम करेंगे।



international-yoga-day-vijayvargiya-namaz-2026-06-21-11-30-11


इंदौर में 20 हजार साधकों का योग, नमाज पर कैलाश विजयवर्गीय बोले- धार्मिक काम चारदीवारी में करें



नमाज पर कहा था चारदिवारी में करें

बता दें कि इसके पहले योग दिवस के दौरान विजयवर्गीय से सड़कों पर योग होने और नमाज पर रोक संबंधी सवाल पूछा गया था।



इस पर पर मंत्री ने कहा था कि योग एक दिन होता है। धार्मिक यात्रा, रथयात्रा इन पर भी फिर आपत्ति लगाने लगेंगे। काम ऐसे होना चाहिए कि समाज को नुकसान या परेशानी नहीं हो। यदि धार्मिक काम करना है तो चारदीवारी में करें।



ये खबरें भी पढ़िए...

इंदौर में ही मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के विभाग को सब इंजीनियर से चुनौती, ट्रांसफर ही नहीं कर पा रहे



सीएम मोहन यादव को जीतू पटवारी ने दी चुनौती, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने दिया जवाब



मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का दावा- नटराजन का नामांकन रद्द कराने में कांग्रेस का ही हाथ



Tags:
  • पीएम नरेंद्र मोदी
  • सीएम मोहन यादव
  • मंत्री कैलाश विजयवर्गीय
  • लाड़ली बहना योजना
  • इंदौर
  • इंदौर विधानसभा 1
  • योग दिवस