फिर विवादों में कालीचरण महाराज, महात्मा गांधी पर टिप्पणी से छिड़ा विवाद

Siddhi Tamrakar | Dec 04, 2024, 08:39 IST
kalicharan maharj
कालीचरण महाराज ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पर विवादित बयान देते हुए उन्हें 'दुरात्मा' कहा और उनके हत्यारे नाथूराम गोडसे को ‘महात्मा’ बताया है। जानें क्या है पूरा मामला..

कालीचरण महाराज ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पर विवादित बयान देते हुए उन्हें 'दुरात्मा' कहा और उनके हत्यारे नाथूराम गोडसे को 'महात्मा' बताया है। उन्होंने इस दौरान अपने बयान में कहा, "रघुपति राघव राजा राम, देश बचा गए नाथूराम।" कालीचरण ने यह भी कहा कि Gandhi राष्ट्रपिता नहीं हो सकते, क्योंकि भारत माता करोड़ों साल से है और किसी को भारत माता का पिता कहना सही नहीं है।



विवादित बयानों से अक्सर रहते हैं चर्चा में

यह पहली बार नहीं है जब Kalicharan Maharaj अपने बयानों की वजह से विवादों में आए हैं। इससे पहले भी उन्होंने लव जिहाद जैसे संवेदनशील मुद्दों पर बयान देकर सुर्खियां बटोरी थीं।



गांधी पर पहले भी दिए विवादित बयान

दिसंबर 2021 में छत्तीसगढ़ के रायपुर में आयोजित धर्म संसद के दौरान कालीचरण ने महात्मा गांधी के खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल किया था। उनके इस बयान के बाद छत्तीसगढ़ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उन्हें 30 दिसंबर 2021 को मध्य प्रदेश के खजुराहो से गिरफ्तार किया था।



पुलिस गिरफ्तारी और कानूनी विवाद

विवादों का सिलसिला जारी

कालीचरण महाराज के इन बयानों पर विभिन्न वर्गों से विरोध की आवाजें उठ रही हैं। गांधी समर्थकों और सामाजिक संगठनों ने उनके बयानों की घोर निंदा की है। उनके लगातार विवादित बयानों ने उन्हें धार्मिक और सामाजिक क्षेत्रों में विवादास्पद बना दिया है।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • MP News
  • मध्य प्रदेश
  • महात्मा गांधी
  • हिंदी न्यूज
  • कालीचरण महाराज
  • धर्म संसद