इंदौर में पंजाबी सिंगर करण औजला के शो की टिकट तीन हजार से 6.49 लाख की, लेकिन इंटरटेनमेंट टैक्स नहीं भरा

Sanjay Gupta | Mar 20, 2026, 12:26 IST
karan aujla indore concert tax controversy ticket prices
इंदौर में 21 मार्च शनिवार को पंजाबी रैपर सिंगर करण सिंह औजला का लाइव शो हो रहा है। वहीं, इस शो के लिए अभी तक आयोजकों ने इंटरटेनमेंट टैक्स नहीं भरा है।

इंदौर में सी 21 मैदान पर एक बार फिर बड़ा म्यूजिक कांसर्ट हो रहा है। यह दिलजीत दोसांझ और अरिजीत सिंह शो जैसा ही बड़े स्तर का है। इसकी टिकट की दरें चौंका देंगी। बताया जा रहा है कि सभी टिकट बिक चुकी हैं। वहीं, अभी तक आयोजकों ने नगर निगम को इंटरटेनमेंट टैक्स नहीं भरा है।



टिकट की दरे 6.49 लाख तक

टिकट की न्यूनतम दर 3299 रुपए है। वहीं, अधिकतम दर 6 लाख 49 हजार रुपए की है। अन्य दरें 5499 रुपए, 10 हजार 999 रुपए, 16 हजार 500 रुपए, 33 हजार, 2 लाख 59 हजार 600, तीन लाख 89 हजार 400 और 6 लाख 49 हजार हैं।



15 करोड़ की टिकटें बिकने की बात

बताया जा रहा है कि 20 हजार से अधिक टिकट बिक चुकी हैं। औसत कीमत के हिसाब से करीब 15 करोड़ की टिकटें बिक गई हैं या शो तक बिक जाएंगी। इसमें निगम का 10 फीसदी टैक्स बनता है, यानी करीब 1.5 करोड़ का।



वहीं, अभी आयोजकों ने टैक्स जमा नहीं किया है। यह जमा होने के बाद ही निगम से मंजूरी दी जाएगी। इसके पहले भी इंदौर में हुए आयोजनों को लेकर इसी टैक्स पर जमकर विवाद हो चुका है।



917e7064-f9d


इस तरह आयोजन स्थल पर जोन

आयोजन स्थल में आगे की ओर स्टेज के पास पाप पिट बनाया गया है, पीछे की ओर फैन जोन है। फिर वीआईपी जोन है और आखिर में जीए जोन है। साथ ही स्टेज के बाएं ओर वीवीआईपी टेबल्स हैं और दाएं की ओर किंग आफ गुड टाइम्स लाउंज बनाया गया है। इसके लिए आयोजकों को अभी आबकारी लाइसेंस भी लेना है।



bgq1q7zg3wgfxowilgpp-758494


महापौर बोले टैक्स के बाद ही देता है निगम मंजूरी

महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि शहर में अच्छे आयोजन हों और पूरी सुरक्षा व नियम के साथ और टैक्स भरकर। यही हमारी प्राथमिकता है। आयोजकों से टैक्स भरवाने के लिए अधिकारियों को कहा गया है। फायर ब्रिगेड एनओसी और टैक्स भरे बिना मंजूरी नहीं होती है।



अधिकारी बोले डिमांड जारी किया है

वहीं अपर आयुक्त आईएएस आकाश सिंह ने कहा कि आयोजकों से डिमांड की गई है, कार्यक्रम से पहले टैक्स भरवाया जाएगा।



ये खबर भी पढ़िए...



एमपी में बनेंगे चार नए एयरपोर्ट, इंदौर से आबूधाबी फ्लाइट को मिली मंजूरी



इंदौर अग्निकांड कैसे हुआ, बड़ा सवाल, अब बिजली कंपनी ने सौरभ पुगलिया का दावा किया खारिज



पुगलिया परिवार में शोक व्यक्त करने पहुंचे सीएम, जानें इंदौर अग्निकांड में रात से सुबह तक क्या हुआ



इंदौर हादसे के शिकार पुगलिया परिवार के बेटे ने कहा, ईवी कार चार्जिंग कनेक्टेड नहीं था, बिजली पोल में ब्लास्ट हुआ



Tags:
  • इंदौर
  • दिलजीत दोसांझ
  • अरिजीत सिंह
  • नगर निगम
  • आईएएस आकाश सिंह
  • महापौर पुष्यमित्र भार्गव