केन-बेतवा प्रोजेक्ट : मुआवजे के बदले किसान से मांगी रिश्वत, 50 हजार लेते पटवारी गिरफ्तार

Sandeep Kumar | Mar 19, 2026, 22:51 IST
ken betwa project
केन-बेतवा लिंक परियोजना के मुआवजे में घूसखोरी का मामला सामने आया है। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने पटवारी राहुल अग्रवाल को 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

News in Short

मुआवजे के बदले पटवारी राहुल अग्रवाल ने 1.60 लाख रुपए रिश्वत की मांग की।


एसीबी ने महिला किसान की शिकायत पर पटवारी को रंगे हाथ पकड़ा।


महिला ने पहले ही 40 हजार रुपए दे दिए थे, लेकिन पूरा मुआवजा देने का दबाव था।


पटवारी ने जांच में सहयोग नहीं किया और कागजी प्रक्रिया में बाधा डाली।


पीड़िता ने आरोप लगाया कि पटवारी अन्य किसानों से भी रिश्वत ले चुका है।



News in Detail

केन-बेतवा लिंक परियोजना के तहत मुआवजे की प्रक्रिया में एक बड़ा घूसखोरी मामला सामने आया है। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बिजावर तहसील के पटवारी राहुल अग्रवाल को महिला किसान से मुआवजे के बदले रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया। आरोपी ने 1.60 लाख रुपए की घूस की मांग की थी, जिसमें से 40 हजार रुपए पहले ही ले चुका था।



एमपी में निवेश का बड़ा अभियान: जयपुर में उद्योगपतियों से सीधा संवाद करेंगे CM मोहन यादव



मुआवजे के बदले रिश्वत की मांग

यह मामला बिजावर तहसील के नेगुंवा गांव की आदिवासी महिला किसान सगुंती बाई से जुड़ा हुआ है। उनकी जमीन केन-बेतवा परियोजना के डूब क्षेत्र में आ गई थी, जिसके लिए उनके नाम पर 12.50 लाख रुपए का मुआवजा स्वीकृत किया गया था। लेकिन पटवारी राहुल अग्रवाल ने मुआवजे के बदले 1.60 लाख रुपए की घूस मांगी। महिला ने पहले ही 40 हजार रुपए दे दिए थे, लेकिन फिर भी उसे पूरी रकम देने का दबाव बनाया जा रहा था।



पेट्रोल-डीजल के दामों में हो सकता है उछाल, क्रूड ऑयल की कीमत 146 डॉलर तक पहुंची



एसीबी ने कैसे किया आरोपी को गिरफ्तार?

महिला किसान ने एसीबी सागर में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद एसीबी की टीम ने आरोपी पटवारी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। महिला को छतरपुर में एसपी कार्यालय के पास पैसे देने के लिए बुलाया गया, जहां महिला ने पाउडर लगे 500 रुपए के नोट पटवारी को दिए। जैसे ही पटवारी ने नोट लिए, एसीबी की टीम ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया और उसके हाथों पर रंग गुलाबी होने के बाद रिश्वत लेने की पुष्टि हुई।



लंदन में पान थूकना पड़ा महंगा, 2 भारतीयों पर लगा 3 लाख का जुर्माना



पटवारी ने जांच में सहयोग नहीं किया

आरोपी पटवारी जांच के दौरान सहयोग नहीं कर रहा था और कागजी प्रक्रिया में भी आनाकानी कर रहा था। इस दौरान टीम को कई बार दिक्कतों का सामना करना पड़ा, लेकिन आखिरकार उसे हिरासत में ले लिया गया।



BJP ऑफिस बनाने वाली कंपनी को मिला केन-बेतवा प्रोजेक्ट का ठेका: जीतू पटवारी



अन्य किसानों से भी रिश्वत लेने का आरोप

पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि पटवारी मुआवजा पाने वाले अन्य किसानों से भी रिश्वत मांग रहा था और कई से पैसे ले चुका है। अगर किसी ने पैसे नहीं दिए तो उसे काम रोकने की धमकी दी जाती थी।





Tags:
  • पटवारी
  • रिश्वत
  • महिला किसान
  • केन-बेतवा प्रोजेक्ट
  • केन-बेतवा लिंक परियोजना