MP के इस जिले में मांस-मछली अंडे की दुकानों पर रोक, तीन दिन शॉप बंद रखने का आदेश
मध्य प्रदेश के खंडवा में गुरु पूर्णिमा पर्व को लेकर नगर निगम प्रशासन ने एक बड़ा फैसला लिया है। श्री दादाजी धूनीवाले जी के दरबार में लगने वाले वार्षिक मेले के दौरान शहर में तीन दिन तक मांस, मछली और अंडे की बिक्री पर रोक लगा दी गई है।
यह रोक 9 जुलाई से 11 जुलाई 2025 तक जारी रहेगी। हर साल इस मौके पर दादाजी के दरबार में लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं, जिसके चलते नगर निगम ने धार्मिक भावनाओं और शांति व्यवस्था को प्राथमिकता देते हुए यह निर्णय लिया है।
नगर निगम ने जारी किया आदेश
आदेश न मानने पर होगी कार्रवाई
इसी वजह से नगर निगम ने आदेश जारी कर सभी मांस, मछली और अंडा विक्रेताओं को दुकानें बंद रखने का निर्देश दिया है। नगर निगम ने यह भी साफ किया है कि आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
इसके लिए प्रत्येक वार्ड में निगरानी दल गठित किए गए हैं। फ्लाइंग स्क्वॉड भी सक्रिय रहेगा और नगर निगम व पुलिस की संयुक्त टीमें आदेश की सख्ती से निगरानी करेंगी। प्रशासन का उद्देश्य है कि कोई विवाद या असहज स्थिति उत्पन्न न हो।
महापौर बोलीं: शांति और श्रद्धा का वातावरण जरूरी
खंडवा की महापौर अमृता अमर यादव ने कहा कि यह निर्णय शांति और धार्मिक सौहार्द बनाए रखने के लिए लिया गया है। उन्होंने कहा कि बीते समय में कुछ अप्रिय घटनाएं हुई थीं, जिनसे श्रद्धालुओं की भावनाएं आहत हुई थीं।
ऐसी घटनाएं दोबारा न हों, इसके लिए यह प्रतिबंध आवश्यक है," उन्होंने कहा। महापौर ने आश्वासन दिया कि नगर प्रशासन सजग और सतर्क रहेगा।
बेसिक सुविधाओं पर फोकस
नगर आयुक्त प्रियंका सिंह राजावत ने कहा कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए नगर निगम ने प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली हैं। स्वच्छता, पानी, रोशनी, चिकित्सा और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नगर निगम ने जरूरी इंतजाम किए हैं।
नगर निगम की दुकानदारों से अपील
निगम प्रशासन ने शहरवासियों और व्यापारियों से अपील की है कि वे इस निर्णय का सम्मान करें और गुरु पूर्णिमा के आयोजन में सहयोग करें। शांति और श्रद्धा के इस पर्व को सामूहिक सद्भाव के साथ मनाने की अपील नगर निगम द्वारा की गई है।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें
📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
MP News | खुले में मांस की बिक्री पर रोक | Action in Khandwa | खंडवा दादाजी मंदिर | दादाजी धुनी दरबार