Live Blog Updated 16 mins ago
इंदौर पहुंचा थाना प्रभारी दिलीप पुरी का पार्थिव शरीर, अंतिम दर्शन के लिए उमड़े लोग
Nov 02, 2026, 15:43 IST

Synopsis: देवास के खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी की इंदौर-बैतूल हाईवे पर अवैध शराब की गाड़ी रोकते समय मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक रविवार देर रात आयशर में शराब ले जाने की सूचना पर वे टीम के साथ पहुंचे थे।

आरोप है कि ड्राइवर ने गाड़ी आगे बढ़ा दी और टीआई उसके पहिए की चपेट में आ गए। इलाज के दौरान उनकी जान चली गई। मामले में कांग्रेस नेता राहुल जायसवाल का नाम सामने आया है, जिसे उन्होंने खारिज किया है। जांच अब DG उपेंद्र जैन के पास है।
Nov 02, 2026, 15:43 IST
अंतिम दर्शन को उमड़े लोग

देवास जिले के खातेगांव थाना प्रभारी स्वर्गीय दिलीप पुरी का पार्थिव शरीर इंदौर के ओमैक्स सिटी स्थित उनके निवास पर लाया गया। पार्थिव शरीर पहुंचते ही परिवार में मातम पसर गया। परिजनों और परिचितों की आंखें नम हो गईं। बड़ी संख्या में लोग उनके अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे और नम आंखों से श्रद्धांजलि दी।

दिलीप पुरी का परिवार इंदौर में रहता है। उनके परिवार में पत्नी, एक बेटा और एक बेटी हैं। वे इंदौर, देवास, धार और खरगोन जिलों में थाना प्रभारी के रूप में सेवाएं दे चुके थे। इंदौर में अंतिम दर्शन के बाद उनका पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार के लिए धार जिले स्थित उनके पैतृक गांव रवाना किया गया। इस दौरान परिजनों और परिचितों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

Nov 02, 2026, 14:04 IST
पाटेन्द्र जायसवाल की शराब दुकानों के लाइसेंस निलंबित

इस मामले में हरदा कलेक्टर कुमार सत्यम ने लाइसेंसी पाटेन्द्र जायसवाल की टिमरनी स्थित तीन शराब दुकानों के लाइसेंस निलंबित कर दिए हैं। इनमें सोडलपुर रोड, रहटगांव और हरदा रोड की दुकानें शामिल हैं।
साथ ही आबकारी आयुक्त ने टिमरनी के सहायक जिला आबकारी अधिकारी अमरसिंह बघेल और दो आरक्षकों अरुण कुमरे व कृष्णपाल सिंह डोडियार को भी निलंबित कर दिया है।

Nov 02, 2026, 13:42 IST
जांच में कांग्रेस से जुड़े राहुल जायसवाल का नाम आया है। इसके बाद से ही राजनीति गरमा गई है।

Nov 02, 2026, 13:42 IST
यह घटना देवास में जहरीली शराब से 13 मौतों के बाद हुई, जिसमें प्रशासन और पुलिस पर पहले ही सवाल उठ चुके हैं।

Nov 02, 2026, 13:42 IST
गाड़ी में नीचे गुप्त कंपार्टमेंट में 100 से 200 पेटी शराब मिली। इसका कोई वैध परमिट नहीं था।

Nov 02, 2026, 13:42 IST
आरोप है कि इंदौर-बैतूल हाईवे पर चेकिंग के दौरान ड्राइवर ने गाड़ी आगे बढ़ा दी और टीआई उसके पहिए की चपेट में आ गए।

Nov 02, 2026, 13:42 IST
देवास के खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी की अवैध शराब की गाड़ी रोकते समय मौत हो गई।