कांग्रेस विधायक साहब सिंह गुर्जर के विवादित बयान पर भड़का किन्नर समाज, FIR की मांग
मध्य प्रदेश की राजनीति एक बार फिर विवादों में घिर गई है। कांग्रेस विधायक साहब सिंह गुर्जर के एक बयान ने नया बवाल खड़ा कर दिया है। अशोकनगर में 8 जुलाई को हुई कांग्रेस की रैली में विधायक ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) पर तंज कसते हुए ऐसा बयान दे दिया, जिसमें किन्नर समुदाय को लेकर भी विवादित बातें शामिल थी। इस बयान से आहत होकर अब किन्नर समाज भी विरोध में उतर आया है।
किन्नर समाज ने विधाय साहब सिंह के खिलाफ खोला मोर्चा
किन्नर महामंडेलेश्वर ने भी जताई नाराजगी
भोपाल में किन्नर समाज की महामंडलेश्वर साध्वी संजना ने विधायक के बयान की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा, विधायक ने हमारे समाज की गरिमा को ठेस पहुंचाई है। जिस तरह उनका समाज में सम्मान है, वैसे ही हमारा भी है।
उन्होंने विधायक से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की। साथ ही कहा कि ऐसी अभद्र टिप्पणियों से पूरे समाज की भावना आहत हुई है।
यह भी पढ़ें...अशोकनगर में कांग्रेस का न्याय सत्याग्रह, दिग्विजय-जीतू पटवारी समेत कई नेता गिरफ्तार
कांग्रेस ने साधी चुप्पी
इस मामले में अब तक कांग्रेस के किसी वरिष्ठ नेता ने प्रतिक्रिया नहीं दी है। यह चुप्पी पार्टी के लिए राजनीतिक रूप से जोखिम भरी मानी जा रही है। किन्नर समाज का समर्थन खोना कांग्रेस को आगामी चुनावों में नुकसान पहुंचा सकता है।
BJP ने बोला हमला
विधायक के बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो चुका है। वहीं BJP ने भी इस मुद्दे को भुनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। पार्टी के नेताओं ने कांग्रेस पर हमला करते हुए इसे सामाजिक अपमान और असंवेदनशीलता की पराकाष्ठा बताया।
मध्य प्रदेश की सियासत में तूल पकड़ता मुद्दा
अब यह मुद्दा केवल राजनीतिक बहस नहीं रह गया है, बल्कि समाजिक सम्मान का सवाल बन चुका है। जानकारों का मानना है कि कांग्रेस विधायक के इस बयान ने पार्टी के लिए Damage Control की स्थिति बना दी है।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें
📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
विधायक साहब सिंह गुर्जर पर FIR | किन्नर महामंडलेश्वर | किन्नरों का हंगामा