जैसे-तैसे कमलनाथ ने निकाली बारात, बीजेपी ले गई बाराती, कवि सम्मेलन में कुमार विश्वास ने ली चुटकी
News in Short
- कर्मश्री संस्था ने बुधवार 18 मार्च को भव्य कवि सम्मेलन आयोजन किया था।
- कुमार विश्वास ने सम्मेलन में अटल अटल बिहारी वाजपेयी के सिद्धांतों को याद किया।
- कांग्रेस पर तंज कसते हुए कुमार विश्वास ने राजनीति पर टिप्पणी भी की थी।
News In Detail
भोपाल में हिंदू नववर्ष की पूर्व संध्या पर कर्मश्री संस्था ने बुधवार 18 मार्च को एक बड़ा अखिल भारतीय कवि सम्मेलन आयोजित किया। इस कार्यक्रम में प्रसिद्ध कवि डॉ. कुमार विश्वास समेत कई जाने-माने कवि शामिल हुए। वहीं मुख्यमंत्री मोहन यादव भी इस खास आयोजन में उपस्थित थे।
कुमार विश्वास बोले- अब समय मोहन काल का समय
इस अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में कवि कुमार विश्वास ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को याद किया। कुमार विश्वास ने कहा कि अटल जी ने कभी कहा था कि अगर कोई सरकार एक वोट भी खरीदकर बनती है, तो ऐसी सरकार को वो चिमटे से भी नहीं छूना चाहेंगे। कुमार विश्वास ने यह भी कहा कि वह समय रामकाल का था, लेकिन अब वक्त मोहन और कृष्ण काल का है।
कांग्रेस सरकार पर कसा तंज
विश्वास ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि थोड़ी देर के लिए कांग्रेस की सरकार बनी थी। कमलनाथ जी बहुत अच्छे आदमी हैं। उनकी बारात इस उम्र में जैसे-तैसे निकली थी।
आगे-आगे दिग्विजय सिंह चल रहे थे लेकिन पीछे बीजेपी वाले बारातियों को अपने साथ लेकर चले गए। जब पीछे मुड़कर देखा तो बारात में गिने-चुने लोग ही रह गए थे। इसके आलावा कुमार विश्वास ने सम्मेलन में राम भजन, भारतीय राजनीति और डोनाल्ड ट्रंप पर भी बात की थी।
ये है तंज कसने की वजह
कमलनाथ की सरकार मध्य प्रदेश में 2018 के विधानसभा चुनाव के बाद बनी थी। यह सरकार करीब 15 महीने तक चली, लेकिन ज्योतिरादित्य सिंधिया के बीजेपी में जाने से सरकार गिर गई थी। मार्च 2020 में सिंधिया ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा जॉइन कर ली थी।
इसके बाद सिंधिया खेमे के 20 से ज्यादा कांग्रेस विधायकों ने इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद फिर शिवराज सिंह चौहान (बीजेपी) ने मुख्यमंत्री पद की कमान संभाली थी।
भगवान मुझे आप सिंधिया बना दो- कवि कौशलेंद्र
कवि कुशल कौशलेंद्र ने अपनी रचना सुनाते हुए कहा कि, सच को सबके सामने ला सकूं तो मुझे मीडिया बना दो, रंग ऐसे भरो कि मुझे इंडिया बना दो, मैं जहां भी रहूं मस्ती में रहूं, भगवान मुझको आप सिंधिया ही बना दो।
वहीं सुदीप भोला बोले की सारे मोदी के विरोधियों का मेल हो गया, फिर भी मम्मी का पप्पू फेल हो गया।
ये खबरें भी पढ़िए...
यूजीसी एक्ट पर कुमार विश्वास का विरोध, खुद को बताया 'अभागा सवर्ण'
मानसिक तनाव में कुमार विश्वास की पत्नी मंजू शर्मा! राजस्थान हाईकोर्ट में लगाई यह याचिका
हरदा में विकास की रफ्तार तेज: सीएम मोहन यादव ने 230 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया शुभारंभ
एमपी न्यूज: शिक्षक बनने की राह में डीएलएड डिप्लोमा परीक्षा का रोड़ा