इस तारीख को आएगी लाड़ली बहना योजना की 25वीं किस्त, जबलपुर से ट्रांसफर करेंगे सीएम मोहन

Neel Tiwari | Jun 09, 2025, 15:42 IST
mp ladli behna yojana news
लाड़ली बहना योजना की 25वीं किस्त को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। जून का ये महीना बहनों के लिए खास होने वाला है। चलिए आपको बताते हैं हम ऐसा क्यों कह रहे हैं।

मध्य प्रदेश की करोड़ों महिलाओं के लिए राहत और खुशी की खबर सामने आई है। राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत 25वीं किस्त की तारीख तय कर दी गई है। अब 13 जून को इस योजना की अगली किस्त, यानी 1250 रुपए की राशि सीधे महिलाओं के बैंक खातों में भेजी जाएगी। खास बात यह है कि यह पैसा प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव स्वयं जबलपुर जिले से एक क्लिक के जरिए ट्रांसफर करेंगे। सरकार की इस घोषणा के बाद लाखों महिलाओं को बड़ी राहत मिली है, जो पिछले कुछ दिनों से किस्त मिलने में हो रही देरी को लेकर परेशान थीं।



जबलपुर की बरगी विधानसभा में होगा यह खास आयोजन

खबर यह भी...Ladli Behna Yojana : सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान, लाड़ली बहना को इस तारीख तक मिलेंगे 3000 रुपए प्रति माह



योजना से महिलाओं की जिंदगी में आया बड़ा बदलाव

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना को प्रदेश सरकार ने महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से शुरू किया था। इसके अंतर्गत मध्य प्रदेश की 21 से 60 वर्ष की उम्र की विवाहित महिलाओं को हर महीने 1250 रुपए की आर्थिक मदद दी जाती है। इस योजना का मुख्य मकसद महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें घरेलू खर्चों में सहायता देना है। अब तक इस योजना का लाभ राज्य की लगभग 1.27 करोड़ महिलाएं ले चुकी हैं, जो इसे देश की सबसे बड़ी महिला आर्थिक सहायता योजनाओं में से एक बनाता है।



किस्त मिलने में हो रही थी देरी, अब मुख्यमंत्री की घोषणा से जागी उम्मीद

हाल के महीनों में कुछ तकनीकी कारणों या प्रशासनिक प्रक्रिया के चलते इस योजना की किस्त मिलने में थोड़ी देरी हो रही थी। पहले यह राशि हर महीने की 10 तारीख तक ट्रांसफर कर दी जाती थी, लेकिन समय पर पैसे न मिलने से महिलाओं के बीच चिंता का माहौल बन गया था। अब सरकार ने इस माह में 13 जून की तारीख तय कर दी है, जिससे योजना की हितग्राही बहनों को बड़ी राहत मिली है। मुख्यमंत्री द्वारा स्वयं राशि ट्रांसफर करना महिलाओं में भरोसा बढ़ाने का काम करेगा।



खबर यह भी...रक्षाबंधन पर लाड़ली बहना को मिलेगा बोनस, CM मोहन यादव ने किया एलान



जबलपुर को मिला राज्य स्तरीय कार्यक्रम की मेज़बानी का गौरव

पूरे प्रदेश के लिए गर्व की बात यह भी है कि इस बार जबलपुर जिले के बरगी क्षेत्र को इस ऐतिहासिक और राज्य स्तरीय कार्यक्रम की मेज़बानी का मौका मिला है। जबलपुर पहले से ही प्रशासनिक और सांस्कृतिक दृष्टि से प्रदेश का महत्वपूर्ण शहर रहा है, और अब इस योजना की 25वीं किस्त के मौके पर यह शहर पूरे राज्य की नज़रों में है। ग्राम बेलखेड़ा, जहाँ यह आयोजन होगा, अब सरकार की महिला कल्याण योजना के प्रतीक स्थल के रूप में याद किया जाएगा।



कलेक्टर कार्यालय ने की पुष्टि, कार्यक्रम को लेकर जोरों पर तैयारियां

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें



📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧



thesootr links



Ladli Behna Yojana | CM Ladli Behna Yojana | ladli behna yojana 2025 | MP News लाड़ली बहना योजना | एमपी लाड़ली बहना योजना | MP News | Jabalpur News | jabalpur news today



Tags:
  • MP News
  • Jabalpur News
  • लाड़ली बहना योजना
  • Ladli Behna Yojana
  • मोहन यादव
  • मध्य प्रदेश
  • एमपी लाड़ली बहना योजना
  • MP News लाड़ली बहना योजना
  • CM Ladli Behna Yojana
  • jabalpur news today
  • ladli behna yojana 2025