पूर्व विधायक लक्ष्मण सिंह बोले- लाड़ली बहना के देवर और सखा अपहरणकर्ता निकलेंगे, ये हमको पता नहीं था

Arvind Sharma | Jun 25, 2024, 18:15 IST
THESOOTR
पूर्व विधायक लक्ष्मण सिंह ने कहा कि बीजेपी विधायक ने 40 विधायक प्रतिनिधि बनाए हैं। यह अधिकारी कर्मचारियों को धमकियां दे रहे हैं। लक्ष्मण सिंह ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र तोमर से बात करेंगे...

BHOPAL. कांग्रेस के पूर्व विधायक लक्ष्मण सिंह ने कहा कि प्रदेश की बीजेपी सरकार लाड़ली बहनों ने वोट देकर बनाई है, लेकिन चांचौड़ा में लाड़ली बहना के देवर और उनके सखा अपहरणकर्ता निकलेंगे, यह हमको पता नहीं था। अगर इस तरह का वातावरण रहेगा तो कांग्रेस पार्टी और जनता सड़कों पर उतरेगी। विधायक प्रियंका मीना के प्रतिनिधि देवर अनिरुद्ध सिंह मीना पर केस दर्ज किया जाए। प्रदेश सरकार का गुना के कृषि अधिकारी ने साहस दिखाते हुए अपनी पीढ़ा बताई है। उनको जान का खतरा है। सरकार की जवाबदारी बनती है कि उनकी रक्षा करें। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को भी इस मामले में दखल देना चाहिए। विधानसभा सत्र के दौरान कांग्रेस इस मुद्दे को उठाएगी।



चांचौड़ा विधायक के देवर पर केस दर्ज करने की मांग


कांग्रेस के पूर्व विधायक लक्ष्मण सिंह ने चांचौड़ा की बीजेपी विधायक प्रियंका मीना के देवर अनिरुद्ध मीना पर केस दर्ज करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि उपसंचालक कृषि अशोक उपाध्याय का एक वीडियो देखा है। जिसमें उन्होंने बीजेपी विधायक प्रियंका मीना के देवर अनिरुद्ध मीना पर 50 लाख रुपए मांगने के साथ-साथ जान से मारने की धमकी दी गई है। इस मामले में विधायक और सत्तापक्ष की ओर से कोई प्रतिक्रिया न आना गंभीर बात है। अभी तक प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इस पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।



ये खबर भी पढ़ें...



एमपी कैबिनेट का अहम फैसला, सीएम और मंत्री अब खुद भरेंगे इनकम टैक्स, 52 साल बाद ऐतिहासिक निर्णय



गुना के दोनों विधायक विधानसभा में उठाए मुद्धा


पूर्व विधायक लक्ष्मण सिंह ने कहा कि गुना में कांग्रेस के दो विधायकों से मैंने कहा कि उनको आगे आना चाहिए। विधानसभा में इस मामले को उठाओ, नहीं उठाओगे तो तुम्हारे ऊपर भी उंगलियां उठेंगी। विधायक जयवर्धन सिंह और बमोरी विधायक विधानसभा में चांचौड़ा विधायक का मुद्दा उठाएंगे। इस मामले को लेकर वह नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी से बात करेंगे।



किसानों की आमदनी ऐसे होगी दुगनी


पूर्व विधायक लक्ष्मण सिंह ने कहा कि प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान में देश के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान कहते हैं कि कृषि की दुगनी आय करेंगे। किसानों की भी आमदनी दुगनी करेंगे। वहीं दूसरी ओर उपसंचालक कृषि से 50 लाख रुपए मांगे जाते हैं। जान से मारने की धमकी दी जाती है। इससे क्या किसानों की आय बढ़ जाएगी या फिर खेती बढ़ जाएगी।



Tags:
  • पूर्व विधायक लक्ष्मण सिंह
  • विधायक प्रियंका मीना के प्रतिनिधि
  • देवर अनिरुद्ध सिंह मीना