लाड़ली बहना योजना की 26वीं किस्त जारी, सीएम मोहन यादव ने खाते में भेजे 1250 रुपए
मध्य प्रदेश की लाड़ली बहनों के खाते में 26वीं किस्त ट्रांसफर कर दी गई है। सीएम मोहन यादव ने उज्जैन से सिंगल क्लिक के माध्यम से लाड़ली बहना योजना की राशिट। इस बार एक करोड़ 27 लाख लाड़ली बहनों के खाते में कुल 1503 करोड़ 14 लाख रुपये ट्रांसफर किए।
इस महीने लाड़ली बहनों को मिले 1250
अगस्त माह में रक्षाबंधन है इसलिए कयास लगाए जा रहे थे कि इस महीने लाड़ली बहनों 1500 रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे। अब सीएम मोहन यादव ने1250 रुपए ही लाड़ली बहनों के खाते में ट्रांसफर किए हैं। रक्षाबंधन के 250 रुपए अगले माह यानी अगस्त में भाईदूज पर भेजे जाएंगे।
सीएम बोले-दिवाली से हर महीने मिलेंगे 1500 रुपए
कितनी लाड़ली बहनों को मिला योजना का लाभ?
इस बार एक करोड़ 27 लाख लाड़ली बहनों के खाते में कुल 1503 करोड़ 14 लाख रुपये ट्रांसफर किए। यह रकम सिंगल क्लिक के माध्यम से सीएम खुद उज्जैन से जारी करेंगे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने अन्य योजनाओं की भी राशि सिंगल क्लिक से ट्रांसफर की।
|
लाड़ली बहना योजना का लाभ किन महिलाओं को मिलता है?
योजना के लाभ के लिए कुछ पात्रता शर्तें हैं, जिनके तहत निम्नलिखित वर्गों को योजना का लाभ नहीं मिलता:
- टैक्सपेयर परिवार: अगर महिला या उसके परिवार का कोई सदस्य टैक्स भरता है, तो वह योजना का लाभ नहीं प्राप्त कर सकता।
- सरकारी नौकरी: जिनके परिवार में कोई सदस्य सरकारी नौकरी में है, चाहे वह स्थायी हो, संविदा हो या पेंशन पा रहे हों, वे पात्र नहीं होंगे।
- भूमि और संपत्ति: संयुक्त परिवार का कोई सदस्य अगर 5 एकड़ से ज्यादा ज़मीन का मालिक है, तो वह इस योजना के लिए अपात्र होगा।
लाड़ली बहना योजना की लिस्ट कैसे देखें?
यदि आप यह जानना चाहते हैं कि आप इस योजना के लाभार्थी हैं या नहीं, तो आपको निम्नलिखित प्रक्रिया का पालन करना होगा।
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: https://cmladlibahna.mp.gov.in/
- आवेदन एवं भुगतान की स्थिति देखें: वेबसाइट पर "आवेदन एवं भुगतान की स्थिति" पर क्लिक करें।
- आवेदन नंबर डालें: पृष्ठ पर पहुंचने के बाद, अपना आवेदन नंबर या सदस्य समग्र क्रमांक डालें।
- OTP वेरिफाई करें: आपको एक ओटीपी मिलेगा, उसे वेरिफाई करें और फिर “सर्च” पर क्लिक करें।
- स्थिति देखें: भुगतान स्थिति की जानकारी आपको मिल जाएगी।
FAQ
- लाड़ली बहना योजना क्या है?
यह योजना मध्य प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं को वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए शुरू की गई है। इसके तहत महिलाओं को हर महीने एक निश्चित राशि दी जाती है ताकि उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त किया जा सके। - लाड़ली बहना योजना का उद्देश्य क्या है?
इस योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें एक स्थिर वित्तीय सहायता प्रदान करना है, जिससे उनका जीवन स्तर बेहतर हो सके। - लाड़ली बहना योजना के तहत कितनी राशि दी जाती है?
लाड़ली बहना योजना के तहत पहले 1000 रुपए प्रति माह दिए जाते थे, लेकिन रक्षाबंधन 2023 से इसे बढ़ाकर 1250 रुपए किया गया। भविष्य में इसे 1500 रुपए तक बढ़ाया जाएगा और बाद में यह राशि 3000 रुपए तक पहुंचाई जाएगी।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢
🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
thesootr links
- मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- जॉब्स और एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
एमपी लाड़ली बहना योजना | लाडली बहना योजना | क्या है लाड़ली बहना योजना | कब से मिलेंगे लाड़ली बहना को 3 हजार | उज्जवला गैस कनेक्शन | cm mohan yadav | Ladli Bahana Yojana