आज 1.27 करोड़ बहनों को मिली सौगात, लाड़ली बहना योजना का पैसा हुआ ट्रांसफर
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (Mohan Yadav) आज देवास जिले की सोनकच्छ तहसील के पीपलरावां गांव में इस दौरान वे लाड़ली बहना योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना और किसान कल्याण योजना के लाभार्थियों के खातों में राशि ट्रांसफर करेंगे। इस दौरान वे हितग्राहियों से बातचीत कर योजना के फायदों की जानकारी भी लेंगे।
खबर यह भी-10 जनवरी को आएगी लाड़ली बहना योजना की 20वीं किस्त की राशि!
लाड़ली बहनों के खातों में आएगी राशि
खबर यह भी-लाड़ली बहना योजना की 21वीं किस्त का इंतजार खत्म, खाते में जल्दी आएंगे 1250 रुपए
सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना और किसान कल्याण योजना
इसके अलावा, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत 56 लाख लाभार्थियों के खातों में 337 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए जाएंगे। वहीं, किसान कल्याण योजना के तहत 81 लाख किसानों को 1 हजार 624 करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी।
खबर यह भी-एमपी में अब 1 लाख 63 हजार बहनें नहीं होंगी लाड़ली बहना योजना के लिए पात्र, देखें Video
144 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री 144 करोड़ रुपए की लागत से बने 53 विकास कार्यों का लोकार्पण भी करेंगे। इनमें 102 करोड़ रुपए की लागत से बने 37 विकास कार्यों का उद्घाटन किया जाएगा और 42 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले 16 नए कार्यों की आधारशिला रखी जाएगी।
खबर यह भी-चलती रहेगी लाड़ली बहना योजना , इनकम के साधन बढ़ा रही सरकार
लाभार्थियों को मिलेगा योजनाओं का लाभ
इस मौके पर सीएम सरकारी योजनाओं के तहत पात्र लोगों को सहायता राशि और दूसरे लाभ देंगे ताकि आम जनता को इन योजनाओं का सीधा फायदा मिल सके।
महिलाओं को आर्थिक मदद
लाड़ली बहना योजना की शुरुआत 2023 में तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की ओर से शुरू की गई थी। इस योजना के तहत शुरुआत में महिलाओं को हर महीने 1 हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी जाती थी, जिसे बाद में बढ़ाकर 1 हजार 250 रुपए कर दिया गया। इस तरह, हर साल महिलाओं के खाते में कुल 15 हजार रुपए की राशि जमा की जाती है, जिससे वे आर्थिक रूप से ज्यादा सक्षम बन सकें।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें