अब राजस्व मंत्री वर्मा ने दी लाड़ली बहनों को योजना से नाम कटवा देने की चेतावनी

Ravi Awasthi | Feb 05, 2026, 23:33 IST
Photograph: (the sootr)
मध्य प्रदेश के राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने लाड़ली बहना योजना की लाभार्थी महिलाओं को कार्यक्रमों में कम उपस्थिति पर नाम कटवाने की चेतावनी दी।

NEWS IN SHORT

  • राजस्व मंत्री वर्मा ने लाड़ली बहना योजना की महिलाओं को कार्यक्रमों में न भाग लेने पर नाम कटवाने की चेतावनी दी।
  • मंत्री ने कहा, "अगर महिलाएं कार्यक्रमों में नहीं आएंगी तो उनका नाम सूची से कट जाएगा।"
  • पहले जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह भी इसी तरह की चेतावनी दे चुके हैं।
  • योजना के तहत लगभग 1.25 करोड़ महिलाएं 1500 रुपए मासिक मदद प्राप्त कर रही हैं।
  • विपक्षी पार्टियां इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए इसे महिलाओं की स्वतंत्रता पर हमला मान रही हैं।

NEWS IN DETAIL

BHOPAL. लाड़ली बहना योजना की हितग्राही महिलाओं की राजनीतिक कार्यक्रमों में कम मौजूदगी अब सत्ता पक्ष के मंत्रियों की नाराज़गी की वजह बन रही है। जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह के बाद अब राजस्व मंत्री करणसिंह वर्मा का एक बयान चर्चा में है, जिसमें उन्होंने कार्यक्रमों में भागीदारी न करने पर महिलाओं का नाम योजना की सूची से कटवा देने की बात कही।



मंच से दिया बयान, वीडियो वायरल

गुरुवार को अपने इछावर विधानसभा के ग्राम नापलाखेड़ी में आयुष्मान वेलनेस सेंटर लोकार्पण समारोह को संबोधित कर रहे थे। मंत्री वर्मा ने मंच से महिलाओं की कम उपस्थिति पर नाराजगी जताई।उनके बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसमें वह कहते सुने जा रहे हैं कि इलाके में 800 से ज्यादा महिलाओं को हर महीने सरकार 1500 रुपए दे रही है,और कार्यक्रम में आई कितनी?



यह खबरें भी पढ़ें..



राज्यसभा में क्यों गूंजा एमपी के बैतूल का नाम? जानें क्या है पूरा मामला



एमपी में अतिथि शिक्षकों की आउटसोर्सिंग पर हाईकोर्ट का ब्रेक, कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर्स को HC से राहत



रिपोर्ट भेज देंगे, नाम कट जाएगा

मंत्री वर्मा ने आगे कहा कि यदि महिलाएं कार्यक्रमों में नहीं आएंगी तो ऊपर रिपोर्ट ऊपर भेज देंगे। सूची से नाम कट जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि पहले की सरकार में महिलाओं को क्या मिलता था, यह भी सोचें। उन्होंने आगे नसीहत देते हुए कहा—जो सरकार मदद दे रही है,उसके बारे में बोलो,बताओ।



पहले विजय शाह भी दे चुके हैं ऐसी चेतावनी

इससे पहले गत 14 दिसंबर को रतलाम में जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह ने भी इसी तरह का बयान दिया था। एक सरकारी बैठक में उन्होंने कहा था कि प्रदेश सरकार लाड़ली बहनों को हर महीने राशि दे रही है,इसलिए सीएम के कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाए। साथ ही, कार्यक्रम में न आने वालों की जांच करने व बाद में उनका नाम सूची से कटने की बात भी उन्होंने कही। शाह के इस बयान पर विपक्ष ने तीखी प्रतिक्रिया भी दी थी।



यह खबरें भी पढ़ें..



एमपी में अब गंभीर मरीजों को मिलेगा तुरंत इलाज, जानें सरकार का क्या है एक्शन प्लान



एमपी के 269 अफसर-कर्मचारियों को मिलेगा सेवा सम्मान, गृह मंत्रालय ने जारी की सूची



सवा करोड़ महिलाएं ले रहीं लाभ

लाड़ली बहना योजना की शुरुआत 2023 में हुई थी। इसे पिछले विधानसभा चुनाव में निर्णायक माना गया। वर्तमान सरकार ने भी योजना को जारी रखा और मासिक सहायता राशि 1000 रुपए से बढ़ाकर 1500 रुपए की। प्रदेश में वर्तमान में लगभग सवा करोड़ महिलाएं इस योजना का लाभ ले रही हैं।



Tags:
  • लाड़ली बहना योजना
  • विधानसभा चुनाव
  • सोशल मीडिया
  • मंत्री विजय शाह
  • प्रदेश सरकार
  • राजस्व मंत्री करणसिंह वर्मा