लाड़ली बहना के अकाउंट में सुबह- सुबह आए पैसे, बन गया दिन
Pratibha ranaa | Jun 07, 2024, 10:00 IST
Ladli Behna Yojana
मध्य प्रदेश की 1.29 करोड़ लाड़ली बहनों के खाते में 13वीं किस्त जारी हो गई है। इससे पहले 4 मई को पैसे खाते में डाल दिए गए थे। इसकी जानकारी खुद सीएम डॉ मोहन यादव ने एक्स पर पोस्ट करके दी है।
मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की 1.29 करोड़ लाभार्थी बहनों के लिए खुशखबरी है। सीएम मोहन यादव ने 13वीं किस्त के 1250 रुपए लाभार्थी बहनों के बैंक खातों में ट्रांसफर कर दिए हैं। इस बात की जानकारी खुद सीएम यादव ने एक्स पर पोस्ट करके दी है।(Ladli Behna Yojana 13th Installment )
X पर पोस्ट कर दी जानकारी
पात्र महिलाएं ऐसे चेक करें सूची में अपना नाम
- लाड़ली बहना योजना की नीचे दी गई वेबसाइट पर जाएं।
- https://cmladlibahna.mp.gov.in/
- वेबसाइट के होमपेज पर अंतिम सूची के लिंक पर क्लिक करें।
- अपने जिले और तहसील का नाम सिलेक्ट करें।
- ब्लॉक और ग्राम पंचायत का नाम चुनें।
- अब लाड़ली बहना योजना लिस्ट आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगी। इसमें आप अपना नाम चेक कर सकते हैं।
5 मार्च 2023 को शुरू हुई थी योजना
मध्यप्रदेश में शिवराज सरकार ( Chief Minister Ladli Behna Yojana ) के समय मई 2023 में लाड़ली बहना योजना शुरू की गई थी। लाड़ली बहना योजना 5 मार्च 2023 को शुरू की थी। जून के महीने से लाड़ली बहनों के खाते में एक- एक हजार रुपए आने लगे थे। बता दें शिवराज सरकार ने 1 हजार रुपए से इस योजना की शुरुआत की थी।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक