आग का गोला बनी कांग्रेस विधायक योगेंद्र सिंह बाबा की कार, कूदकर बचाई जान
सिवनी के नेशनल हाईवे-34 पर गुरुवार, 04 जून की सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। लखनादौन के विधायक योगेंद्र सिंह बाबा जबलपुर से घूरवाड़ा गांव जा रहे थे। इसी दौरान अचानक सड़क पर एक गाय आ गई।
ड्राइवर ने गाय को बचाने के लिए गाड़ी मोड़ी, लेकिन स्कॉर्पियो का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क किनारे स्कूल की बाउंड्री से टकरा गई। टक्कर के बाद गाड़ी में आग लग गई।
कांग्रेस विधायक योगेंद्र सिंह बाबा, उनका गनमैन और ड्राइवर समय रहते बाहर निकल गए। जानकारी के अनुसार तीनों को मामूली चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों और राहगीरों की मदद से उन्हें तुरंत सिविल अस्पताल लखनादौन ले जाया गया है जहां उनका इलाज जारी है।
हादसे के बाद वाहन में आग तेजी से फैल गई और स्कॉर्पियो को काफी नुकसान हुआ। धूमा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।
ये खबरें भी पढ़िए...
रतलाम में त्रिवेंद्रम राजधानी एक्सप्रेस के AC कोच में लगी आग, बाल-बाल बचे 68 यात्री
ईरानी हमले में एमपी के युवक की मौत, भांजी की शादी में आ रहे थे भारत
रायपुर स्टील प्लांट में भीषण आग, टर्बाइन लीकेज से हुआ हादसा
दिल्ली में बड़ा हादसा, लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट में लगी आग, अब तक 21 लोगों की मौत