नेपाल से आई लक्ष्मी को भोपाल में आशिक ने दिया धोखा, जानें आगे क्या हुआ

Sandeep Kumar | Aug 15, 2024, 21:03 IST
STYLESHEET THESOOTR - 2024-08-15T214520.635
नेपाल में रहने वाली लक्ष्मी का प्यार इस कदर परवान चढ़ा कि वो अपने आशिक से मिलने भोपाल पहुंच गई, लेकिन यहां पर उसके आशिक ने जहां लक्ष्मी को धोखा देते हुए शादी करने से इनकार कर दिया वहीं आशिक के एक दोस्त ने शादी तो कर ली लेकिन वादों को नहीं निभा पाया...

नेपाल की लक्ष्मी को पाकिस्तान की सीमा हैदर जैसे ही भारत के लड़के से प्यार हो गया। प्यार इस कदर परवान चढ़ा कि लक्ष्मी नेपाल छोड़कर भारत के भोपाल आ गई। यहां पर उसके आशिक ने उसे धोखा दे दिया। हालांकि लक्ष्मी ने आशिक के दोस्त से शादी रचा ली। फिर करीब 8 महीने गुजर उसने सुसाइड कर ली।



पत्नी के बाद पति ने किया सुसाइड

पुलिस के मुताबिक अयोध्या नगर (Ayodhya Nagar ) में रहने वाला रवि जाटव मजदूरी का काम करता था। उसने नेपाल से आई युवती लक्ष्मी से शादी कर ली थी। कुछ दिनों तक सबकुछ ठीकठाक चलता रहा इसके बाद लक्ष्मी ने सुसाइड कर ली। पत्नी की आत्महत्या करने के बाद पति रवि काफी तनाव में आ गया था और आखिरकार उसने भी जहर पी लिया उसे आनन फानन में अस्पताल लाया गया जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत गई।



एक साल पहले नेपाल से आई थी लक्ष्मी

पुलिस के मुताबिक लक्ष्मी करीब एक साल पहले नेपाल से भागकर भोपाल पहुंची थी लेकिन प्रेमी धोखा मिलने के बाद उसने प्रेमी के आशिक से 9 दिसंबर 2023 को शादी कर ली थी।



पाकिस्तान से आई थी सीमा हैदर

साल 2023 में नेपाल के रास्ते अवैध रुप से पाकिस्तान की महिला सीमा हैदर ने भारत में प्रवेश कर लिया था। इसके बाद उसने भारतीय नागरिक सचिन मीणा से शादी कर ली थी।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



sandeep mishr


Tags:
  • सीमा हैदर
  • पाकिस्तान की सीमा हैदर
  • नेपाल की लक्ष्मी
  • नेपाल की लक्ष्मी ने की सुसाइड
  • लक्ष्मी के पति ने भी किया सुसाइड