2 हजार के नोट बदलवाने की आखिरी तारीख बढ़ी, जानिए अब कब तक करा सकेंगे ये काम

Rahul Garhwal | Sept 30, 2023, 24:00 IST
2 हजार के नोट बदलवाने की आखिरी तारीख बढ़ी, जानिए अब कब तक करा सकेंगे ये काम
2 हजार रुपए के नोट बदलवाने की आखिरी तारीख 7 अक्टूबर तक बढ़ा दी गई है। पहले नोट बदलवाने की आखिरी तारीख 30 सितंबर थी।

NEW DELHI. 2 हजार रुपए के नोट बदलवाने की आखिरी तारीख बढ़ा दी गई है। अब आप 7 अक्टूबर तक 2 हजार के नोट बदलवा सकेंगे। RBI के मुताबिक 96 प्रतिशत नोट बैंकों में वापस आ गए हैं। अब बाजार में सिर्फ 4 प्रतिशत नोट ही बचे हैं, जो 7 अक्टूबर तक वापस आ सकते हैं। पहले नोट बदलवाने की आखिरी तारीख 30 सितंबर थी।



Screenshot 2023-09-30 182957.png


Screenshot 2023-09-30 183028.png


96 प्रतिशत नोट बैंकों में वापस आए



RBI के सर्कुलर में लिखा है कि 19 मई 2023 तक 3 लाख 56 हजार करोड़ की वैल्यू के 2 हजार रुपए के नोट सर्कुलेशन में थे। 29 सितंबर तक 3 लाख 42 हजार करोड़ की वैल्यू के 2 हजार के नोट बैंकों में वापस आ गए। 19 मई से 29 सितंबर के बीच 96 प्रतिशत 2 हजार के नोट बैंकों में वापस आ गए।



7 अक्टूबर के बाद बैंक नहीं बदलेंगे 2 हजार के नोट



ऐसा माना जा रहा है कि अब 2 हजार के नोट बदलवाने का ये आखिरी मौका है। अब 7 अक्टूबर के बाद कोई नई तारीख नहीं आएगी, क्योंकि सर्कुलेशन में 2 हजार के सिर्फ 4 प्रतिशत नोट ही बचे हैं।। RBI के सर्कुलर में लिखा है कि बैंक 8 अक्टूबर से 2 हजार के नोट स्वीकार ना करें।



Tags:
  • 2000 note
  • 2000 note exchange
  • date for exchange of 2000 note extended
  • notes will be changed till October 7
  • 2 हजार का नोट
  • 2 हजार नोट एक्सचेंज
  • 2 हजार के नोट बदलवाने की तारीख बढ़ी
  • 7 अक्टूबर तक बदलेंगे नोट