ऑफिस में शराब पार्टी , नशे में धुत कर्मचारी बोले- हमारा कुछ नहीं होगा
छुट्टी के दिन सरकारी दफ्तर चिकन और शराब पार्टी के लिए कर्मचारियों के लिए सबसे मुफीद जगह है। इसकी एक बानगी है मध्यप्रदेश में रायसेन के पीएचई ऑफिस में हुई पार्टी। वीडियो भी हो रहा वायरल...
पवन सिलावट, RAISEN. ऑफिस में शराब पार्टी : रायसेन के PHE कार्यालय में मुर्गा और शराब पार्टी का वीडियो सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के मेकेनिकल सेक्शन में सब इंजीनियर सहित अन्य कर्मचारी अवकाश के दिन सरकारी दफ्तर में दारु-मुर्गा पार्टी करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस मामले में कलेक्टर अरविंद दुबे ने संज्ञान लिया है और जांच के आदेश दिए हैं। कलेक्टर ने जांच कर कौन-कौन कर्मचारी इस पार्टी में शामिल है उन सभी पर सख्त कार्रवाई करने की बात कही है।
अधिकारी और कर्मचारियों की मिलीभगत
जहां एक और पानी की समस्या से रायसेन जिले की जनता परेशान है। वहीं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ( PHE ) में चल रही मुर्गा और शराब पार्टी में सरकारी कर्मचारी और अधिकारी अपनी जिम्मेदारी को नहीं समझ रहे हैं। साथ ही अपने ही सरकारी दफ्तर में पार्टी कर रहे हैं। बता दें कि PHE विभाग के आला अधिकारी और कर्मचारियों की मिलीभगत से ऑफिस में पार्टी चल रही थी।
बना लो वीडियो, हमारा कुछ नहीं होगा
रायसेन जिले में जहां जनता बूंद-बूंद पानी की समस्या से परेशान है, वहीं जिम्मेदार अधिकारी और कर्मचारी कार्यालय में मुर्गा और शराब पार्टी में व्यस्त हैं। रविवार के दिन मुर्गा पार्टी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि किस तरह चोरी और सीना जोरी की तर्ज पर पार्टी कर रहे हैं। साथ ही शराब के नशे में मीडिया से कर्मचारी बोल रहे हैं की बना लो वीडियो, हमारा कुछ नहीं होगा।
अभद्रता करते नजर आए कर्मचारी
फोटो में सब इंजीनियर महेंद्र तंतवार, बोरिंग मशीन आपरेटर यदुवंश शुक्ला पार्टी करते साफ दिखाई दे रहे हैं। वहीं मीडियाकर्मी से अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहे हैं। इस मामले को रायसेन कलेक्टर अरविन्द दुबे ने गंभीरता से लिया है। वायरल वीडियो कर बारे में कहा कि मेरे संज्ञान में आया है। मामले की जांच और इस वीडियो में कौन कर्मचारी हैं इनकी पहचान के बाद सख्त कार्रवाही की जाएगी।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
https://www.youtube.com/watch?v=Tyao6RZUQSM