भोपाल में बनेगा लॉजिस्टिक पार्क, 100 करोड़ रुपए होंगे खर्च
भोपाल के नजदीक जल्द ही विश्वस्तरीय लॉजिस्टिक पार्क बनने वाला है। जानकारी के मुताबिक इसके निर्माण में 100 करोड़ रुपए खर्च होने वाले हैं।इसके बनने के बाद गोविंदपुर और मंडीदीप स्थित उद्योगों के उत्पाद (products of industries) आसानी से देश के विभिन्न स्थानों पर पहुंच सकेंगे।
कहां बनेगा ये लॉजिस्टिक पार्क
आपको बता दें कि ये लॉजिस्टिक पार्क मंडीदीप से 10 किमी दूर नेशनल हाईवे 46 ( भोपाल-नर्मदापुरम रोड ) से 500 मीटर अंदर इटायाकलां में बनाया जाएगा।सीनियर डीसीएम सौरभ कटारिया का कहना है कि अभी मंडीदीप में स्थान की कमी की वजह से रेक लगने में समस्या होती है। इस कारण मंडीदीप के एक्सटेंशन के रूप में इटायाकलां का चयन किया गया है।
इंडिया मोबाइल कांग्रेस में JIO ने किया नई सर्विस का ऐलान, एयरटेल-आइडिया ने पीएम मोदी को दी नई सर्विस और तकनीक में सफलता की जानकारी
कब से शुरू होगा काम
लॉजिस्टिक पार्क के निर्माण के लिए अगले महीने से टेंडर प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इसी के साथ रेलवे के अधिकारियों का कहना है कि अगले साल जनवरी से यहां पर निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा और 2026 के मध्य तक इसका निर्माण पूरा होगा।
अमृत भारत योजना : भोपाल मंडल के स्टेशनों का तेजी से हो रहा कायाकल्प
क्यों विश्वस्तरीय होगा ये पार्क
निशातपुरा में बंद होगा शेड
निशातपुरा में अभी मौजूद गुड्स शेड को इटायाकलां में लॉजिस्टिक पार्क (Logistics Park) बनने के बाद बंद कर दिया जाएगा। एनजीटी ने निशातपुरा और आसपास सीमेंट के परिवहन के कारण लगातार होने वाले धूल प्रदूषण के चलते इसे बंद करने के निर्देश रेलवे को दिए हैं। यहां पर हर महीने करीब 24 रेक सीमेंट के आते हैं।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक