lok sabha election टोटल रिकॉल...2019 में BJP ने अकेले हासिल किया था बहुमत , सिमट गई थी कांग्रेस

Marut raj | Jun 03, 2024, 20:25 IST
lok sabha election 2024 result IDNIA NDA Gathabandhan the sootr द सूत्र
2019 में बीजेपी ने 303 सीटें जीतकर अकेले ही बहुमत के लिए जरूरी 272 सीटों का आंकड़ा पार कर लिया था। वहीं, बीजेपी के घटक दलों यानी एनडीए को 352 सीटें मिली थीं। इसके उलट कांग्रेस ने 52 सीटें जीतीं थी, तब यूपीए ने 96 सीटें जीती थीं।

रविकांत दीक्षित , नई दिल्ली. देश में 18वीं लोकसभा के लिए 4 जून को मतगणना होगी। 542 सीटों का रिजल्ट आएगा। गुजरात की सूरत सीट पर बीजेपी पहले ही निर्विरोध जीत चुकी है। चुनावी संग्राम में उतरे नेताओं के लिए 'यही रात अंतिम, यही रात भारी' वाली स्थिति है।


चुनाव आयोग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। सभी सीटों पर सुबह 8 बजे से गिनती शुरू होगी। 9 बजे से रुझान आने शुरू हो जाएंगे। 12 बजे तक करीब करीब पूरे देश में तस्वीर साफ हो जाएगी।


इससे पहले 'द सूत्र' अपने पाठकों के लिए लेकर आया है वर्ष 2019 का टोटल स्कैन...।



पढ़िए ये खास रिपोर्ट...



303 सीटें जीती थी बीजेपी


2019 के lok sabha election में बीजेपी 303 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनी थी। यानी बीजेपी ने अकेले ही बहुमत के लिए जरूरी 272 सीटों का आंकड़ा पार कर लिया था। वहीं, बीजेपी के घटक दलों यानी एनडीए गठबंधन को कुल 352 सीटें मिली थीं। इसके उलट कांग्रेस ने 52 सीटें जीतीं थी, तब यूपीए ने 96 सीटें जीती थीं। इस बार यूपीए के स्थान पर विपक्षी दलों ने अपना साझा गठबंधन इंडिया अलायंस बनाया है।



2019 में क्या रहा था परिणाम...


लोकसभा चुनाव 2019 रिजल्ट द सूत्र


बसपा ने यूपी में 10 सीटें जीती


2019 में कांग्रेस की सहयोगी द्रमुक तीसरे नंबर पर रही थी। खास बात यह रही थी कि यूपी में बसपा ने 10 सीटें जीती थी। वाईएसआर कांग्रेस को 22 सीटें मिली थीं। इसी के साथ जदयू को बिहार में 17 सीटें मिली थी। 2019 के चुनाव में तमिलनाडु में अन्नाद्रमुक को सियासी तौर पर काफी नुकसान हुआ था और पार्टी को सिर्फ एक सीट पर कामयाबी मिली थी। आंध्रप्रदेश में चंद्रबाबू नायडू की अगुआई वाली पार्टी तेदेपा ने 3 सीटें जीती थीं।



टीएमसी और बीजद को नुकसान


तृणमूल कांग्रेस को 2019 में पश्चिम बंगाल की 42 में से 22 सीटें मिली थीं। ओडिशा में नवीन पटनायक की बीजद को 12 सीटों पर कामयाबी मिली थी। ऐसे ही कश्मीर में महबूबा मुफ्ती की अगुआई वाली पार्टी पीडीपी 2019 में एक भी सीट नहीं जीत पाई थी, जबकि 2014 में पीडीपी ने कश्मीर की छह में से तीन सीटों पर कब्जा जमाया था।



किस राज्य में किस पार्टी को कितनी सीटें मिली थीं


लोकसभा चुनाव 2019 रिजल्ट द सूत्र the sootr


राजद का नहीं खुला था खाता


पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की पार्टी राजद का 2019 में बिहार में खाता भी नहीं खुला था, जबकि 2014 में राजद को चार सीटें आई थीं। उत्तरप्रदेश में समाजवादी पार्टी 2019 में अपनी पांच सीटें बरकरार रखने में कामयाब हुई थी। इसमें खास यह रहा था कि यादव परिवार के दो सदस्य अखिलेश यादव और मुलायम सिंह यादव ही जीत पाए थे, उनके परिवार के तीन सदस्य हार गए थे।



देखिए 2014 में क्या है गठबंधन की स्थिति...


lok sabha election 2024 nda indi alliance द सूत्र


lok sabha election 2024 lok sabha election 2019 लोकसभा चुनाव 2024 लोकसभा चुनाव 2019 एनडीए गठबंधन 2019 , इंडी गठबंधन एनडीए गठबंधन 2024



Tags:
  • LOK SABHA ELECTION 2024
  • लोकसभा चुनाव 2024
  • Lok Sabha election
  • Lok Sabha Election 2019
  • इंडी गठबंधन
  • लोकसभा चुनाव 2019
  • एनडीए गठबंधन 2019
  • एनडीए गठबंधन 2024