लोकसभा चुनाव प्रचार को बीच में छोड़, पूर्व सीएम दिग्विजय लखनऊ रवाना, जानें क्या हुआ

Sandeep Kumar | Apr 23, 2024, 08:55 IST
PIC
राजगढ़ से कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह को बड़ा झटका लगा है। जिसके बाद उन्होंने चुनावी प्रचार और पदयात्रा पर रोक लगा दी है और वे लखनऊ रवाना हो गए हैं।

BHOPAL. लोकसभा चुनाव ( Loksabha election ) के बीच पूर्व सीएम और राजगढ़ से कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह ( Digvijay singh ) को बड़ा झटका लगा है। जिसके बाद उन्होंने चुनावी प्रचार और पदयात्रा पर रोक लगा दी है और वे लखनऊ रवाना हो गए हैं। दरअसल दिग्विजय सिंह ने अपने सोशल मीडिया पर दामाद के निधन की जानकारी दी। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, "मेरे बड़े दामाद राजा रत्नाकर सिंह रामनगर का दुखद देहांत हो गया, 61 वर्ष के रत्नाकर लगभग एक साल से कैंसर से पीड़ित थे। उनके अंतिम संस्कार के लिए मैं लखनऊ में हूं। इस दुख की घड़ी में चुनाव प्रचार को विराम देकर, मैं मेरी बेटी मृणालिनी और परिवारवालों के साथ हूं। दुख की घड़ी में दिग्विजय सिंह परिवार के साथ हैं। इस बात की जानकारी खुद पूर्व सीएम ने सोशल मीडिया के जरिए दी है।






पदयात्रा पर लगाया विराम


गौरतलब है कि दिग्विजय सिंह को कांग्रेस ने राजगढ़ लोकसभा सीट से प्रत्याशी बनाया है। राजगढ़ में तीसरे फेज में मतदान होना है, जिसके दिग्विजय सिंह पूरे परिवार समेत जोर-शोर से चुनाव प्रचार में जुटे हुए थे। दिग्विजय सिंह पूरे क्षेत्र में पदयात्रा कर रहे थे, लेकिन फिलहाल उन्होंने इस पर विराम लगा दिया है।







Tags:
  • Digvijay Singh
  • राजगढ़
  • लखनऊ
  • दामाद
  • loksabha election