लोकायुक्त ने सरपंच पति को रिश्वत लेते पकड़ा, तालाब की मिट्‌टी के बदले मांगे 1 लाख रुपए

Sandeep Kumar | May 31, 2024, 18:43 IST
STYLESHEET THESOOTR - 2024-05-31T184038.120.jpg
डीएसपी बघेल ने बताया कि रिश्वत की राशि एक लाख रुपए थी लेकिन 95 हजार रुपए में समझौता हो गया। सरपंच पति रावत ने फरियादी को सेवाकुंज अस्पताल में रिश्वत राशि लेकर बुलाया।

संजय गुप्ता @ INDORE. महिला सरपंच और पार्षद बन गई है लेकिन कई जगह सरपंच पति और पार्षद पति ही सक्रिय है। अब रिश्वत लेते हुए भी सरपंच पति साहब पकड़े गए हैं। वाक्या इंदौर जिले की व्यासखेड़ी ग्राम पंचायत का है, जहां सरपंच तो महिला है लेकिन उनके पति काम के बदले में रिश्वत मांग रहे हैं।



एक लाख रुपए की रिश्वत मांगी


ग्राम पंचायत व्यासखेड़ी की सरपंच सुंदरबाई है। लेकिन वह घर का काम संभालती है और पति राहुल रावत पंचायत संभालते हैं। लोकायुक्त इंदौर ( Lokayukta Indore ) को फरियादी संजय तिवारी विजयनगर निवासी ने शिकायत की थी। उन्होंने बताया कि तालाब से मिट्‌टी निकालकर खेत में डालने के लिए सरपंच पति एक लाख रुपए मांग रहा है। शिकायत के बाद लोकायुक्त ने डीएसपी पीएस बघेल की टीम बनाई और सरपंच पति को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा।



पत्नि को उपचार कराने अस्पताल लाया, वहीं बुलाया


डीएसपी बघेल ने बताया कि रिश्वत की राशि एक लाख रुपए थी लेकिन 95 हजार रुपए में समझौता हो गया। सरपंच पति रावत ने फरियादी को सेवाकुंज अस्पताल में रिश्वत राशि लेकर बुलाया। कारण है कि वह पत्नी को दिखाने के लिए अस्पताल लेकर आया था, फरियादी से कहा कि वहीं आ जाओ राशि दे देना। जब वह राशि ले रहा था तभी टीम ने रंगे हाथों पकड़ लिया।



खुद को सरपंच ही बताता था रावत



आरोपी द्वारा स्वयं को ग्राम पंचायत व्यास खेड़ी का सरपंच बताया जाता था। आवेदक की कृषि भूमि को समतल करने हेतु व्यास खेड़ी के तालाब के गहरीकरण की मिट्टी खेत में ले जाने के एवज में 1 लाख रुपए मांगे गए थे। शिकायत सत्यापन उपरांत आरोपी को 95 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा गया।




thesootr links



सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें



द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें





Tags:
  • Lokayukta Indore
  • सरपंच पति और पार्षद पति
  • ग्राम पंचायत व्यासखेड़ी
  • इंदौर जिले की व्यासखेड़ी ग्राम पंचायत