LPG Gas Booking Rules: क्या फिर बदल गए एलपीजी बुकिंग के नियम? सरकार ने बताया सच
LPG Gas Booking New Rules 2026: कहा जा रहा था कि डबल सिलेंडर वाले उपभोक्ता अब 35 दिन के बाद ही एलपीजी सिलेंडर बुक कर सकेंगे।
वहीं सिंगल सिलेंडर (LPG gas cylinder) के उपभोक्ताओं को 25 दिन और प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PM Ujjwala Yojana) के लाभार्थियों को 45 दिन का इंतजार करना होगा। इस खबर ने उपभोक्ताओं के बीच घबराहट और भ्रम की स्थिति पैदा कर दी थी।
सरकार ने जारी किया बयान
इस पर केंद्र सरकार ने सफाई (एलपीजी गैस अपडेट न्यूज) दी है। सरकार ने कहा कि गैस बुकिंग के नियमों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
सरकारी अधिकारियों के अनुसार, पुराने नियम जैसे थे, वैसे ही लागू रहेंगे। शहरी इलाकों में उपभोक्ताओं के लिए गैस बुकिंग के बीच 25 दिन का अंतर रहेगा।
इसका मतलब है कि एक बार सिलेंडर लेने के बाद अगला सिलेंडर 25 दिन के बाद ही बुक किया जा सकेगा।
वहीं, ग्रामीण इलाकों में यह अंतराल 45 दिन रहेगा। यह नियम सबके लिए समान होगा, चाहे उपभोक्ता एक सिलेंडर का कनेक्शन रखते हों या दो सिलेंडर का। विशेष तौर पर, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के लिए भी किसी प्रकार का नया नियम लागू नहीं होगा।
अफवाहों से बचें
अफवाहों और गलत सूचनाओं के कारण कई लोग बेमतलब गैस सिलेंडर की बुकिंग करने की कोशिश कर रहे थे, जिससे सप्लाई चेन पर अनावश्यक दबाव बढ़ सकता है। सरकार ने नागरिकों से अपील की है कि वे केवल आधिकारिक स्रोतों से जानकारी प्राप्त करें और भ्रम (lpg gas cylinder crisis) फैलाने वाली अफवाहों पर ध्यान न दें।
एलपीजी, पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त स्टॉक है
सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि देश में एलपीजी, पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। फिलहाल किसी भी तरह की गैस की कमी नहीं है। अधिकारियों का कहना है कि पैनिक बुकिंग से गैस आपूर्ति की व्यवस्था पर अनावश्यक दबाव बढ़ेगा, जिससे आम जनता को समस्याएं हो सकती हैं।
गैस बुकिंग में सावधानी बरतें
सरकार ने जनता से यह भी अनुरोध किया है कि वे बिना वजह घबराहट में आकर गैस सिलेंडर बुक न करें। अफवाहों और गलत जानकारी के चलते यदि लोग अधिक बुकिंग करने लगते हैं, तो इससे गैस आपूर्ति की पूरी व्यवस्था प्रभावित हो सकती है।
ये खबरें भी पढ़ें...
मध्य प्रदेश के होटल और रेस्टोरेंट को बड़ी राहत: 9% कमर्शियल गैस सिलेंडर सप्लाई का आदेश
भारत में एलपीजी संकट! 14.2 किलो के सिलेंडर में मिलेगा अब 10 किलो गैस
भारत का पहली LPG वेंडिंग मशीन गुरुग्राम में लॉन्च, ATM की तरह रिफलिंंग होगा गैस सिलेंडर
पश्चिम एशिया संकट पर PM मोदी की बड़ी बैठक; खाद, तेल और गैस संकट पर मंथन