पुलिस और डॉक्टरों की छुट्टियां कैंसिल, भारत-पाक तनाव के बीच सीएम मोहन का कड़ा आदेश
भारत और पाकिस्तान के बीच हाल के दिनों में बढ़ते तनाव को देखते हुए मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य में सुरक्षा इंतजामों को मजबूत करने के लिए जरूरी कदम उठाए हैं। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रदेश के सभी प्रमुख अधिकारियों के साथ एक आपात बैठक ली, ताकि किसी भी इमरजेंसी सिचुएशन से निपटने के लिए राज्य पूरी तरह से तैयार रहे।
पुलिसकर्मी और डॉक्टरों की छुट्टियां रद्द
खाद्य आपूर्ति पर विशेष ध्यान
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि राज्य में खाने-पीने की किसी भी वस्तु की कमी न हो। खाद्य आपूर्ति को लेकर किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं होना चाहिए, इस पर खास ध्यान दिया जाएगा। इसके साथ ही, पेट्रोल, गैस, और अन्य आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति पर भी कड़ी निगरानी रखी जाएगी, ताकि नागरिकों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
राज्यभर में अलर्ट जारी, जनता से अफवाहों से बचने की अपील
सुरक्षा इंतजामों का विस्तार
राज्य सरकार ने यह भी सुनिश्चित किया है कि सुरक्षा बलों और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच समन्वय मजबूत किया जाएगा, ताकि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई की जा सके। अधिकारियों को बताया गया है कि वे हर हालत में स्थिति पर काबू पाने के लिए तैयार रहें।
ग्वालियर का जेएएच अस्पताल अलर्ट पर
भारत द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन सिंदूर के बीच मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर में इमरजेंसी स्थिति से निपटने के लिए जेएएच अस्पताल में तैयारियों को पूरा किया जा रहा है। अस्पताल के प्रत्येक विभाग, इमरजेंसी यूनिट और ट्रॉमा वॉर्ड को पूरी तरह से अलर्ट मोड पर रखा गया है, ताकि किसी भी प्रकार की इमरजेंसी में प्रभावी तरीके से निपटा जा सके।
जीआरएमसी (ग्वालियर मेडिकल कॉलेज) के डीन डॉ. आरकेएस धाकड़ ने कॉलेज के बोर्ड रूम में निर्देश दिए कि सभी विभागाध्यक्ष, संबंधित इंचार्ज एवं अस्पताल प्रबंधन से जुड़े सभी अधिकारी और कर्मचारी अपना फोन 24 घंटे चालू रखें, ताकि किसी भी आपातकालीन स्थिति में तत्काल संपर्क किया जा सके।
अस्पताल में अलग-अलग दल गठित
अस्पताल के पानी, बिजली, और अग्नि सुरक्षा को लेकर अलग-अलग दल गठित किए गए हैं। जेएएच अस्पताल के अधीक्षक और सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक के अधीक्षक को निर्देश दिए गए हैं कि वे आईसीयू और वार्ड में उपलब्ध बिस्तरों की संख्या के साथ-साथ प्रतिदिन भर्ती और डिस्चार्ज होने वाले मरीजों की जानकारी अस्पताल के सभी विभागों से लें। यह जानकारी विशेष रूप से उन स्थितियों के लिए जरूरी है जब अस्पताल को ज्यादा मरीजों का सामना करना पड़े।
ग्वालियर में है सेना का एयर फोर्स स्टेशन
क्या है ऑपरेशन सिंदूर?
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में निर्दोष नागरिकों की मौत के बाद भारत ने महज 14 दिन के भीतर इसका कड़ा जवाब दिया। भारतीय वायुसेना ने 6-7 मई 2025 की रात को 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में स्थित 9 आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की। खबरों के अनुसार, इस ऑपरेशन में 90 से ज्यादा आतंकी मारे गए हैं।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
भारत-पाक युद्ध | भारत-पाक रिश्ते | भारत-पाक संबंध | भारत-पाकिस्तान | भारत-पाकिस्तान रिश्ते | MP News | Mohan Yadav | CM मोहन यादव | hindi news | Bhopal News | cm mohan yadav news