बैतूल में महसूस हुए भूकंप के झटके, लोग आए घरों से बाहर, मकानों में भी आईं दरारें

Ravi Singh | Sept 30, 2024, 17:50 IST
Betul earthquake tremors
बैतूल के कई इलाकों में भूकंप के झटके से हड़कंप मच गया है। भैंसदेही, बैतूल बाजार और बैतूल के कई इलाकों में लोगों ने जमीन में कंपन का एहसास किया है।

Betul : बैतूल के कई इलाकों में आज (30 सितंबर) भूकंप के झटके से हड़कंप मच गया है। भैंसदेही, बैतूल बाजार और बैतूल के कई इलाकों में लोगों ने जमीन में कंपन का एहसास किया है। खिड़कियां और दरवाजे हिलने से लोग अपने घरों से बाहर भी निकल आए। भूकंप का झटका 4 से 5 सेकंड तक महसूस किया गया। जिसके बाद कई जगहों पर लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। हालांकि, इस घटना में अब तक कोई जनहानि की खबर नहीं है, लेकिन कई जगहों पर मकानों में दरारें आ गई हैं।



कोई नुकसान नहीं हुआ

बैतूल बाजार, बैतूल और भैंसदेही के लोगों का कहना है कि सोमवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। कुछ लोगों के सोफे हिलने लगे। भूकंप की आवाज सुनाई दी। खिड़कियां और दरवाजे हिलने लगे। कुछ स्कूलों में स्टाफ ने झटके महसूस होने के बाद बच्चों को क्लासरूम से बाहर निकाल दिया। लोगों ने यह भी बताया कि उन्हें 3 से 4 सेकंड तक झटके महसूस हुए। इससे कोई नुकसान नहीं हुआ।



महाराष्ट्र में भी लगे भूकंप के झटके

कंट्रोल रूम में मीटिंग ले रहे एसपी निश्चल झारिया ने भी भूकंप के झटके महसूस किए। अचानक टेबल हिलने लगी। भूकंप की आवाज भी सुनाई दी। कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी का कहना है कि जमीन में कंपन की सूचना मिली है। इधर, महाराष्ट्र के अमरावती जिले के अचलपुर चिखल्दा अंजन गांव सुरजी में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।



बैतूल टेक्टोनिक जोन में आता है

जूलॉजिकल स्टडी ऑफ इंडिया के डायरेक्टर सत्येंद्र सिंह के मुताबिक बैतूल सेंट्रल इंडिया टेक्टोनिक जोन में आता है। यहां टेक्टोनिक डिस्टर्बेंस हो सकता है। इस इलाके में मेटा बेसाल्ट है। कई बार बड़े-बड़े हिस्से जमीन के अंदर रह जाते हैं। उनमें धीरे-धीरे पानी जाता है तो वो हिस्से तेजी से नीचे चले जाते हैं। इस वजह से छोटे-छोटे भूकंप आ सकते हैं। झटके आ सकते हैं। आवाज हो सकती है। पंधाना में ऐसा हो चुका है। ये सभी बेसाल्टिक क्षेत्र हैं। ये चीजें होती रहती हैं। इसे गंभीरता से लेना चाहिए। ये टेक्टोनिक जोन है। इसके बाद यहां बड़ी एक्टिविटी भी हो सकती है। अगर टेक्टोनिक एक्टिविटी की वजह से ऐसा हो रहा है तो बड़ी एक्टिविटी हो सकती है। अगर बेसाल्टिक वजहों से ऐसा हो रहा है तो ये सामान्य बात है। बारिश की वजह से ऐसा हो सकता है। ऐसा क्यों हुआ ये भूकंपीय विभाग ही बता सकता है।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • मध्य प्रदेश
  • बैतूल
  • भूकंप
  • बैतूल में भूकंप झटके
  • Betul earthquake