जय गंगा जल अभियान को हरी झंडी, किसानों के लिए 138.41 करोड़, महाकाल में होगी होमगार्ड की तैनाती
मंगलवार, 4 मार्च को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रालय में कैबिनेट बैठक आयोजित की गई, जिसमें कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर सहमति बनी। बैठक के बाद मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर लिए गए फैसलों की जानकारी साझा की।
कैबिनेट के बड़े फैसले:
- 30 मार्च से 30 जून तक अभियान चलेगा।
- जल संरचनाओं के संरक्षण और जल संचयन को बढ़ावा देने पर जोर।
- जल पुनर्भरण (Water Recharge) के लिए जनता को जागरूक किया जाएगा।
- 30 मार्च से 30 जून तक अभियान चलेगा।
- जल संरचनाओं के संरक्षण और जल संचयन को बढ़ावा देने पर जोर।
- जल पुनर्भरण (Water Recharge) के लिए जनता को जागरूक किया जाएगा।
- सीमांकन और बंटवारे की प्रक्रिया को डिजिटल किया जाएगा।
- 138.41 करोड़ रुपये की परियोजना को मंजूरी मिली।
- पूरे प्रदेश के किसानों की जमीनों का डेटा संग्रहित किया जाएगा।
- सरकार इस कार्य के लिए निविदा जारी करेगी।

- छोटे बच्चों में शिक्षा और सामान्य ज्ञान के विकास पर जोर।
- आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को विशेष ट्रेनिंग दी जाएगी।
- बच्चों के समग्र विकास की दिशा में प्रभावी कदम उठाए जाएंगे।
- छोटे बच्चों में शिक्षा और सामान्य ज्ञान के विकास पर जोर।
- आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को विशेष ट्रेनिंग दी जाएगी।
- बच्चों के समग्र विकास की दिशा में प्रभावी कदम उठाए जाएंगे।
- पांढुर्ना जिले के लिए वन विभाग का नया मंडल स्वीकृत।
- इससे वन संरक्षण और प्रबंधन को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा।
- पांढुर्ना जिले के लिए वन विभाग का नया मंडल स्वीकृत।
- इससे वन संरक्षण और प्रबंधन को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा।
महाकाल मंदिर में होगी होमगार्ड की तैनाती
उज्जैन के महाकाल मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए होमगार्ड स्वयंसेवी सैनिकों के 488 पद स्वीकृत किए गए हैं। इस पहल पर सरकार द्वारा सालाना 17 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। पूरी प्रक्रिया को एक साल के भीतर पूरा करने की योजना बनाई गई है, जिससे मंदिर परिसर की सुरक्षा और प्रबंधन को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।
विभागीय समीक्षा होगी सख्त
16वें वित्त आयोग की बैठक
प्रदेश में 16वें वित्त आयोग के प्रतिनिधियों का आगमन होने वाला है। इस सिलसिले में 6 मार्च को सुबह 10 बजे कुशाभाऊ कन्वेंशन सेंटर में बैठक आयोजित होगी, जहां सरकार आयोग के सामने अपना प्रस्तुतिकरण देगी। इस महत्वपूर्ण बैठक में सभी मंत्री उपस्थित रहेंगे। इससे पहले, 5 मार्च को वित्त आयोग के प्रतिनिधियों का स्वागत मुख्यमंत्री आवास पर डिनर के साथ किया जाएगा। सरकार इस बैठक के माध्यम से प्रदेश के आर्थिक विकास और संसाधन आवंटन से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करेगी, जिससे राज्य की वित्तीय स्थिति को और मजबूत किया जा सके।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक