छिंदवाड़ा में सड़क हादसा: CM के कार्यक्रम से लौट रही बस पलटी, 10 की मौत, 30 से ज्यादा घायल

Sanjay Dhiman | Mar 26, 2026, 21:08 IST
Photograph: (the sootr)
मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा में ट्रक से टक्कर के बाद बस पलट गई। हादसे में 10 लोग मारे गए और 30 से ज्यादा घायल हुए। घायलों को ग्रीन कॉरिडोर से अस्पताल पहुंचाया गया।

गुरुवार शाम करीब साढ़े 6 बजे छिंदवाड़ा जिले के उमरानाला इलाके में एक भीषण सड़क हादसा हुआ। एक बस जो मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कार्यक्रम से लौट रही थी, ट्रक से टकरा गई। टक्कर के बाद बस पलट गई। हादसे में बस में सवार 41 लोगों में से 10 की मौत हो गई। इनमें दोनों गाड़ियों के ड्राइवर भी शामिल हैं। वहीं, 30 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हुए।



राहत और बचाव कार्य

घायलों को तुरंत इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। इसके लिए पुलिस ने हादसे के स्थान से अस्पताल तक ग्रीन कॉरिडोर बना दिया। छह एम्बुलेंसों का इस्तेमाल किया गया, और घायलों को प्राथमिक चिकित्सा देकर जल्द अस्पताल भेजा गया। पुलिस और डॉक्टरों की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत कार्य शुरू किया।



मुख्यमंत्री हितग्राही सम्मलेन से लौट रहे थे लोग

बस में सवार ज्यादातर लोग चौरई तहसील में आयोजित हितग्राही सम्मलेन में शामिल होकर लौट रहे थे। इस कार्यक्रम में खुद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने हादसे की खबर सुनते ही अस्पताल जाकर घायलों से मुलाकात की और प्रशासन को राहत कार्य तेज करने के निर्देश दिए।



पूर्व सीएम कमलनाथ ने की मुआवजे की मांग

इस हादसे की जानकारी लगने पर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मुआवजे की मांग उठआई। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से मृतकों के परिजनों को एक-एक करोड़ रुपए मुआवजा देने की मांग की। साथ ही घायलों को उपचार की समुचित व्यवस्था व पर्याप्त अनुग्रह राशि देने की बात भी की है।



यह खबरें भी पढ़ें...



इंदौर के कॉलेज संचालक को भी लॉरेंस गैंग से मिल चुकी 10 करोड़ वसूली की धमकी



क्या है हनुमान लोक प्रोजेक्ट, जिसका छिंदवाड़ा में आज सीएम मोहन यादव ने किया उद्घाटन



एमपी में अफसरों का टोटा : IAS की कमी में मध्य प्रदेश का देश में दूसरा नंबर, IPS में चौथा स्थान



एमपी में 11 रुपए तक महंगा पेट्रोल खरीदने को मजबूर लोग, जानें इसका कारण!



Tags:
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
  • छिंदवाड़ा
  • भीषण सड़क हादसा