पाठ्य पुस्तक में होगी आपातकाल की संघर्ष गाथा, लोकतंत्र सेनानी को मिलेंगी कई सुविधाएं

Ravi Singh | Jun 26, 2024, 24:05 IST
CM Mohan Yadav emergency
सीएम मोहन यादव ने ऐलान किया कि पाठ्यक्रम में आपातकाल की संघर्ष गाथा को भी शामिल किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपातकाल में लोकतंत्र बचाने वालों ने किस तरह से संघर्ष किया था, उसे आज की पीढ़ी को बताने की जरूरत है।

मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने लोकतंत्र सेनानी प्रादेशिक सम्मेलन में आज एकसाथ कई बड़ी घोषणाएं की है। मुख्यमंत्री निवास में आयोजित इस सम्मेलन में सीएम मोहन यादव ने ऐलान किया कि पाठ्यक्रम में आपातकाल की संघर्ष गाथा को भी शामिल किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपातकाल में लोकतंत्र बचाने वालों ने किस तरह से संघर्ष किया था, उसे आज की पीढ़ी को बताने की जरूरत है।



सीएम मोहन यादव द्वारा की गई प्रमुख घोषणाएं


  • लोकतंत्र सेनानियों को राज्य के सर्किट हाउस में 50% रियायत पर आवास सुविधा तीन दिन तक मिलेगी।
  • सेनानियों को सम्मान स्वरूप ताम्र पत्र प्रदान किए जाएंगे।
  • टोल नाको पर टैक्स की छूट प्रदान होगी।
  • आयुष्मान कार्ड द्वारा इलाज पर हुए व्यय के भुगतान में विलंब नहीं होगा। कलेक्टर द्वारा तीन माह में भुगतान सुनिश्चित किया जाएगा।
  • उपचार के लिए बड़े अस्पताल या अन्य महानगर जाने के लिए एयर एंबुलेंस सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी।
  • प्रदेश के दूरस्थ नगरों तक संचालित एयर टैक्सी सुविधा में 25% की रियायत प्रदान की जाएगी।
  • स्वतंत्रता सेनानियों की तरह सम्मान पूर्वक अंतिम संस्कार की व्यवस्था होगी। पूर्व में 8,000 की राशि दी जाती थी। अब यह राशि 10,000 होगी
  • आपातकाल की संघर्ष गाथा को पाठ्य पुस्तक में स्थान मिलेगा।
  • मीसा बंदियों के बच्चों,परिजन को विभिन्न उद्योग और निवेश की योजनाओं से संबंधित प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।

उनके आयुष्मान कार्ड द्वारा इलाज पर हुए व्यय के भुगतान में विलम्ब नहीं होगा। कलेक्टर द्वारा 3 माह में भुगतान सुनिश्चित किया जाएगा। गंभीर स्वास्थ्य समस्या की स्थिति में उपचार के लिए बड़े अस्पताल या अन्य महानगर जाने के लिए उन्हें एयर एम्बुलेंस सुविधा उपलाब्ध कराई जाएगी। प्रदेश में आरंभ एयर टैक्सी सुविधा के किराए में 25 प्रतिशत की छूट प्रदान की जाएगी। लोकतंत्र सेनानियों के परिवार के सदस्यों को उद्योग धंधे लगाने अथवा अन्य व्यवसायिक गतिविधियों के लिए आवश्यक प्रशिक्षण उपलब्ध कराकर उनके लिए रोजगार की व्यवस्था की जाएगी।



लोकतंत्र सेनानियों का किया गया सम्मान


मुख्यमंत्री डॉ. यादव का लोकतंत्र सेनानी संघ के प्रदेश अध्यक्ष तपन भौमिक ने शॉल-श्रीफल और स्मृति-चिन्ह भेंट कर अभिवादन किया। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. यादव के राष्ट्रीय विचारधारा के प्रति समर्पण, राजनीतिक संघर्ष और उनके द्वारा भारतीय संस्कृति के उत्थान के लिए किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में लोकतंत्र सेनानियों मंत्री तुलसीराम सिलावट, पूर्व मंत्री विक्रम वर्मा, अजय विश्नोई, रामकृष्ण कुसमरिया तथा सर्व मेघराज जी, कैलाश सोनी, माखन सिंह, अशोक पांडे, सूर्यकांत केलकर और सुरेश देशपांडे का अंग वस्त्र पहनाकर सम्मान किया गया तथा लोकतंत्र सेनानी के रूप में उनके संघर्ष का उल्लेख किया गया।



thesootr links



सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें



द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



सीएम मोहन यादव की घोषणाएं,पाठ्यक्रम में आपातकाल की संघर्ष गाथा भी शामिल



Tags:
  • CM Mohan Yadav
  • सीएम मोहन यादव
  • लोकतंत्र सेनानी प्रादेशिक सम्मेलन
  • सीएम मोहन यादव की घोषणाएं
  • पाठ्यक्रम में आपातकाल की संघर्ष गाथा भी शामिल