CM मोहन आज IPS मीट का करेंगे उद्घाटन, देखें उनका पूरा शेड्यूल

Siddhi Tamrakar | Feb 07, 2025, 09:17 IST
cm mohan yadav 7 feb
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज IPS मीट, मां उमिया महोत्सव, जल परियोजना बैठक और स्वर्ण जयंती महोत्सव में शामिल होंगे। देखें सीएम का पूरा शेड्यूल इस लेख में...

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (Mohan Yadav) आज यानी कि 7 फरवरी को कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वे सुबह 11 बजे कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन हॉल में IPS मीट का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद वे दोपहर 12:15 बजे मंत्रालय में वीडियो कॉल के जरिए मां उमिया के भव्य प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में शामिल होंगे। वहीं 12:30 बजे वे तापी मेगा रिचार्ज योजना, लोहघोघरी, तोतलाडोह जल परिवर्तन योजना के संबंध में मीटिंग करेंगे। 2:30 बजे ट्रांसफर पॉलिसी के पालन की समीक्षा की बैठक करेंगे। 3:45 पर सत्य साईं वुमन यूनिवर्सिटी में स्वर्ण जयंती महोत्सव और एनुअल अवॉर्ड डिस्ट्रीब्यूशन में शामिल होंगे। इसके बाद वे शाम 5:15 बजे राजभवन पहुंचेंगे।आइए आपको बताते हैं सीएम मोहन यादव का आज का पूरा शेड्यूल।



खबर यह भी- टॉपर्स को मिलेगा लैपटॉप और स्कूटी: सीएम मोहन ने किया बड़ा ऐलान



CM के कार्यक्रम कुछ इस तरह...

  • सुबह 10.40 बजे – ब्रीफिंग - एडीजी इंटेलीजेंस
  • सुबह 10.45 बजे – ब्रीफिंग - आयुक्त जनसंपर्क
  • सुबह 10.50 से 11.00 बजे – कुशाभाऊ ठाकरे हॉल आगमन
  • सुबह 11.00 बजे – आईपीएस मीट का उद्घाटन
  • दोपहर 12.00 से 12.10 बजे – मंत्रालय आगमन
  • दोपहर 12.15 से 12.30 बजे – वी.सी. के जरिए मां उमिया के भव्य प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में होंगे शामिल - तराना, उज्जैन
  • दोपहर 12.30 से 02.00 बजे – बैठक: तापी मेगा रिचार्ज योजना + लोहघोघरी - तोतलाडोह जल परिवर्तन योजना के संबंध में
  • दोपहर 02.00 से 02.30 बजे – आरक्षित
  • दोपहर 02.30 से 03.45 बजे – बैठक: दिनांक 24 जनवरी को घोषित स्थानांतरण नीति के पालन की समीक्षा
  • दोपहर 03.45 से शाम 04.00 बजे – श्री सत्य साई महिला महाविद्यालय भोपाल जाएंगे
  • शाम 04.00 बजे – कार्यक्रम: स्वर्ण जयंती महोत्सव और वार्षिक पुरस्कार वितरण
  • शाम 05.15 बजे – राजभवन आगमन
  • शाम 05.35 से 05.45 बजे – निवास आगमन / आरक्षित
  • शाम 06.00 से 07.00 बजे – मुलाकात (आरक्षित)

खबर यह भी- सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान, बोले- MP में शराब की दुकानें होंगी बंद, दूध की खुलेंगी



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • MP News
  • मोहन यादव
  • Mohan Yadav
  • मध्य प्रदेश
  • Madhya Pradesh IPS Meet
  • हिंदी न्यूज
  • मध्य प्रदेश समाचार