छात्रों के लिए 1 लाख जीतने का मौका, बस देना होंगे आसान सवालों के जवाब
मध्यप्रदेश में गीता पर आधारित एक अनोखी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बताया कि यह "मूल्य आधारित शिक्षा प्रतियोगिता" स्कूल शिक्षा विभाग और इस्कॉन के सहयोग से आयोजित की जा रही है। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को गीता की गहरी शिक्षाओं और जीवन मूल्यों को समझने का और उन्हें अपने जीवन में अपनाने का एक सुनहरा अवसर प्रदान करना है। इस प्रतियोगिता के जरिए मध्यप्रदेश के छात्र 1 लाख रुपये का पुरस्कार जीत सकते हैं।
इस प्रतियोगिता पर मुख्यमंत्री का कहना है कि गीता महोत्सव हमारे समृद्ध सांस्कृतिक और आध्यात्मिक धरोहर का उत्सव है। यह एक खास मौका है, जब हम श्रीमद्भागवत गीता के अद्वितीय ज्ञान और प्रेरणा को अपने जीवन में उतार सकते हैं।
गीता सिर्फ एक धार्मिक ग्रंथ नहीं- सीएम
सीएम यादव का छात्रों को संदेश
सीएम मोहन यादव ने कहा कि यह आयोजन गीता के गहरे संदेशों को आत्मसात करने और छात्रों को जीवन में नई दिशा देने में मदद करेगा। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी इस आयोजन को सफल बनाएगी और उन्हें नए दृष्टिकोण से परिचित कराएगी। मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वे अपने माता-पिता और शिक्षकों के प्रोत्साहन से इस प्रतियोगिता में भाग लेकर इसे अविस्मरणीय बनाएं। साथ ही उन्होंने सभी विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक