रामलला प्राण प्रतिष्ठा के लिए 22 जनवरी को अयोध्या नहीं जाएंगे सीएम मोहन यादव, वजह जानकर चौंक जाएंगे आप ?

Rahul Garhwal | Jan 12, 2024, 24:00 IST
रामलला प्राण प्रतिष्ठा के लिए 22 जनवरी को अयोध्या नहीं जाएंगे सीएम मोहन यादव, वजह जानकर चौंक जाएंगे आप ?
रामलला प्राण प्रतिष्ठा के लिए 22 जनवरी को सीएम मोहन यादव अयोध्या नहीं जाएंगे।

BHOPAL. अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में मध्यप्रदेश के सीएम मोहन यादव शामिल नहीं होंगे। ऐसा नहीं है कि वे अयोध्या जाना नहीं चाहते, बल्कि उन्हें निर्देश देकर अयोध्या आने से रोक दिया गया है। ये निर्देश खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिए हैं।



सीएम मोहन यादव ने क्या कहा ?



सीएम मोहन यादव का कहना है कि हर कोई अयोध्या जाना चाहता है। ये तो बेहद खुशी का माहौल है, हजारों साल बाद अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है। पीएम नरेंद्र मोदी के निर्देश हैं कि 22 जनवरी को वे अयोध्या ना आएं।



'हर राज्य को क्रमवार बुलावा आएगा'



सीएम मोहन यादव ने बताया कि हर राज्य को क्रमवार और अलग-अलग तारीखों पर अयोध्या जाने के लिए बुलावा आएगा। इसलिए जब मध्यप्रदेश का नंबर आएगा तो यहां से जाने वाले जत्थे के साथ वे दर्शन करने अयोध्या जाएंगे। सीएम मोहन यादव ने कहा कि पीएम मोदी के इन्हीं निर्देशों का पालन करने के लिए वे 22 जनवरी को अयोध्या नहीं जा रहे हैं।



Tags:
  • PM Narendra Modi
  • पीएम नरेंद्र मोदी
  • CM Mohan Yadav
  • सीएम मोहन यादव
  • राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा
  • Ram Mandir Pran Pratistha
  • CM Mohan will not go to Ayodhya
  • अयोध्या नहीं जाएंगे सीएम मोहन