मध्यप्रदेश में अब होंगे 55 जिले, CM शिवराज ने पांढुर्णा और मैहर को जिला बनाने के दिए आदेश

The Sootr | Oct 05, 2023, 24:00 IST
मध्यप्रदेश में अब होंगे 55 जिले, CM शिवराज ने पांढुर्णा और मैहर को जिला बनाने के दिए आदेश
मध्यप्रदेश में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने पांढुर्णा और मैहर को जिला बनाने के आदेश जारी कर दिए हैं

BHOPAL. मध्यप्रदेश में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेशवासियों को एक और सौगात दी है। बता दें कि पांढुर्णा और मैहर को जिला बनाने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। मऊगंज के 53वें जिले बनने के बाद अब पांढुर्णा और मैहर को मिलाकर प्रदेश में 55 जिले हो जाएंगे।



सीएम ने वर्चुअली की घोषणा

सीएम ने भोपाल स्थित निवास कार्यालय से वर्चुअली संबोधित करते हुए यह घोषणा की। इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि वह मैहर आकर ही यह घोषणा चाहते थे, लेकिन केन्द्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह के मंडला और श्योपुर आगमन के कारण वह मैहर नहीं आ सके।



ये खबर भी पढ़ें...



प्रियंका गांधी ने मोदी पर किए चुन-चुन कर हमले, बोलीं- नेता कोई भी भगवान नहीं होता, 18 साल में हुए 250 से ज्यादा घोटाले



WhatsApp Image 2023-10-05 at 11.49.16 AM.jpeg


WhatsApp Image 2023-10-05 at 11.30.12 AM.jpeg




पहले हुई थी घोषणा

सीएम शिवराज सिंह चौहान पांढुर्णा और मैहर को जिला बनाने की घोषणा पहले ही कर चुके हैं, और गुरुवार को आदेश भी जारी कर दिए गए। बता दें कि पांढुर्णा तहसील के 74 और सौसर तहसील के 137 हलकों को मिलाकर पांढुर्णा नया जिला बनेगा। मैहर, अमरपाटन और रामनगर को मिलाकर मैहर नया जिला बनेगा।



इसी साल बना था 53वां जिला

इसी साल प्रदेश का 53वां जिला मऊगंज बनाया गया था। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने चार मार्च को मऊगंज को जिला बनाने की घोषणा की थी। उसके बाद 15 अगस्त को यह जिला अस्तित्व में आ गया था।



ये खबर भी पढ़ें...



हाथों में संविधान, इस्तीफा मंजूर की मांग लेकर भोपाल पहुंचने वाली हैं निशा बांगरे, विधानसभा चुनाव लड़ सकती हैं डिप्टी कलेक्टर



Tags:
  • CM Shivraj Singh Chauhan
  • सीएम शिवराज सिंह चौहान
  • 55 districts of Madhya Pradesh
  • orders to make Pandhurna and Maihar districts
  • now there will be 55 districts in Madhya Pradesh
  • 55th district of Madhya Pradesh
  • 53rd district of Madhya Pradesh
  • मध्यप्रदेश के 55 जिले
  • पांढुर्णा और मैहर को जिला बनाने के आदेश
  • मध्यप्रदेश में अब 55 जिले होंगे
  • मध्यप्रदेश का 55वां जिला
  • मध्यप्रदेश का 53वां जिला