मध्य प्रदेश के संविदा कर्मचारियों को बड़ी सौगात, 3300 रुपए तक बढ़ा वेतन, आदेश जारी
Deeksha Nandini Mehra | Sept 05, 2024, 07:59 IST
mp contract workers
मध्य प्रदेश के संविदा कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर है। राज्य सरकार ने संविदा कर्मचारियों के वेतन में 3.87 प्रतिशत वृद्धि की है। नई दरें अप्रैल 2024 से प्रभावी होंगी।
MP Contract Workers Salary Increased: मध्य प्रदेश के संविदा कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर सामने आ रही है। राज्य सरकार ने संविदा कर्मियों के वेतन में वृद्धि कर दी है। इसको लेकर नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने आदेश भी जारी कर दिया है। आदेश के अनुसार संविदाकर्मियों की सैलरी में हर महीने से 750 से 3300 रुपए तक का इजाफा होगा। नई दरें अप्रैल 2024 से प्रभावी होंगी।
नगरीय प्रशासन और विकास विभाग ने दीन दयाल अन्त्योदय योजना-राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत काम कर रहे संविदा कर्मचारियों के वेतन में वृद्धि की है। हालांकि इस आदेश में एरियर के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।
वेतन वृद्धि के बाद कितना मिलेगा वेतन
11c0f7a7-6e0
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक