जन कल्याण पर्व के नाम पर दतिया कलेक्टर के इस कदम से मचा हड़कंप, जानें

Raj Singh | Dec 15, 2024, 16:08 IST
COLLECTOR
मध्य प्रदेश के दतिया जिले में जिला प्रशासन ने अधिकारियों और कर्मचारियों को लेकर ऐसा आदेश जारी किया है, जिससे कर्मचारियों और अधिकारियों में हड़कंप मच गया है।

मध्य प्रदेश के दतिया जिले में जिला प्रशासन ने अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए छुट्टी लेने पर प्रतिबंध लगा दिया है, जिसके बाद कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है। कलेक्टर संदीप माकिन ने एक आदेश जारी किया है, जिसमें 26 जनवरी तक किसी भी कर्मचारी या अधिकारी को मुख्यालय छोड़ने की अनुमति नहीं होगी। अगर उनके पास इसके लिए विशेष स्वीकृति न हो। इसके अलावा, जिन अधिकारियों और कर्मचारियों ने पहले ही छुट्टी ली हुई थी, उनकी छुट्टियां भी रद्द कर दी गई हैं।



छुट्टियों पर रोक की क्या है वजह?

सरकार का एक साल का कार्यकाल पूरा

दरअसल, 13 दिसंबर को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में एक वर्ष का कार्यकाल पूरा किया। इस मौके पर सरकार ने 'जन कल्याण पर्व' मनाने का फैसला लिया है। इसे देखते हुए राज्य के अलग-अलग जिलों में सरकारी योजनाओं की समीक्षा और उनके क्रियान्वयन की दिशा में और गति लाई जा सके।



कलेक्टर संदीप का क्या है उदेश्य?

कलेक्टर संदीप माकिन का आदेश इस उद्देश्य से लिया गया है ताकि अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति सुनिश्चित हो और मुख्यमंत्री के कार्यकाल की उपलब्धियों को जनहित में लागू किया जा सके। यह कदम जिले के सरकारी कामकाज को प्रभावित किए बिना कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए उठाया गया है।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • सीएम मोहन यादव
  • MP
  • मोहन यादव
  • Mohan Yadav
  • मध्य प्रदेश
  • दतिया
  • दतिया न्यूज
  • मध्य प्रदेश समाचार
  • कलेक्टर संदीप माकिन