मध्यप्रदेश में बीजेपी तो जीती, लेकिन शिवराज के कई मंत्री नहीं बचा पाए अपनी सीट

Rahul Garhwal | Dec 04, 2023, 24:00 IST
मध्यप्रदेश में बीजेपी तो जीती, लेकिन शिवराज के कई मंत्री नहीं बचा पाए अपनी सीट
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव का रिजल्ट आ चुका है। बीजेपी तो जीती, लेकिन शिवराज कैबिनेट के 12 मंत्री हार गए।

BHOPAL. मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव का रिजल्ट आ चुका है। बीजेपी ने प्रचंड जीत दर्ज की, लेकिन शिवराज कैबिनेट के 12 मंत्री अपनी सीट भी नहीं बचा पाए। गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, महेंद्र सिंह सिसोदिया समेत 12 मंत्रियों को हार का सामना करना पड़ा।



शिवराज कैबिनेट के 12 मंत्री हारे



नरोत्तम मिश्रा 7 हजार 742 वोट से हारे



महेंद्र सिंह सिसोदिया 14 हजार 796 वोट से हारे



अरविंद भदौरिया 20 हजार 228 वोट से हारे



सुरेश धाकड़ 49 हजार 481 वोट से हारे



राहुल लोधी 8 हजार 117 वोट से हारे



रामखेलावन पटेल 6 हजार 490 वोट से हारे



रामकिशोर कावरे 25 हजार 948 वोट से हारे



गौरीशंकर बिसेन 29 हजार 195 वोट से हारे



प्रेमसिंह पटेल 11 हजार 172 वोट से हारे



राजवर्धन सिंह दत्तीगांव 2 हजार 976 वोट से हारे



कमल पटेल 870 वोट से हारे



भारत सिंह कुशवाह 3 हजार 282 वोट से हारे



शिवराज कैबिनेट के 19 मंत्री जीते



  • रहली से गोपाल भार्गव जीते।
  • सांवेर से तुलसीराम सिलावट जीते।
  • हरसूद से विजय शाह जीते।
  • मल्हारगढ़ से जगदीश देवड़ा जीते।
  • अनूपपुर से बिसाहूलाल साहू जीते।
  • खुरई से भूपेंद्र सिंह जीते।
  • मानपुर से मीना सिंह मांडवे जीतीं।
  • सुरखी से गोविंद सिंह राजपूत जीते।
  • पन्ना से बृजेंद्र प्रताप सिंह जीते।
  • नरेला से विश्वास सारंग जीते।
  • सांची से प्रभुराम चौधरी जीते।
  • ग्वालियर से प्रद्युम्न सिंह तोमर जीते।
  • जावद से ओम प्रकाश सखलेचा जीते।
  • महू से उषा ठाकुर जीतीं।
  • उज्जैन दक्षिण से मोहन यादव जीते।
  • सुवासरा से हरदीप सिंह डंग जीते।
  • रीवा सेराजेंद्र शुक्ला जीते।
  • शाजापुर से राज्यमंत्री इंदर सिंह परमार जीते।
  • मुंगावली से राज्यमंत्री बृजेंद्र सिंह यादव जीते।

एक मंत्री ने चुनाव नहीं लड़ा, एक का टिकट कटा



शिवराज सरकार में खेल मंत्री रहीं यशोधरा राजे ने स्वास्थ्य कारणों की वजह से चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया था। वहीं बीजेपी ने मंत्री OPS भदौरिया का टिकट काट दिया था।



Tags:
  • मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव
  • Madhya Pradesh Election Result
  • मध्यप्रदेश चुनाव रिजल्ट
  • Madhya Pradesh Assembly Election
  • mp election result
  • mp result
  • ministers lose
  • मध्यप्रदेश के मंत्री हारे
  • मध्यप्रदेश के मंत्रियों का रिजल्ट