मध्य प्रदेश को जल्द मिलेंगे 8 नए IAS, 2024 बैच के 179 अफसरों को कैडर अलॉट

Ravi Awasthi | Dec 09, 2025, 21:30 IST
Photograph: (the sootr)
मध्य प्रदेश को 2024 बैच में 8 नए आईएएस अफसर मिलेंगे। इनमें 3 अधिकारी मप्र मूल के हैं। बाकी अधिकारी दूसरे राज्यों में पदस्थ किए गए हैं। केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय ने चयनित 179 अफसरों को मंगलवार को कैडर आवंटन किया।

BHOPAL. मध्य प्रदेश को जल्दी ही 8 नए आईएएस मिलेंगे। केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय ने वर्ष 2024 में चयनित 179 आईएएस अफसरों को मंगलवार को कैडर अलॉट कर दिए है। इनमें 3 अधिकारी मप्र मूल के ही हैं,जबकि यहां के 7 अधिकारियों को दूसरे राज्यों में पदस्थ किया गया है।



ये आठ अफसर आएंगे मप्र

केंद्रीय ​कार्मिक मंत्रालय ने वर्ष 2024 में चयनित 179 IAS(Indian Administrative Service) अफसरों को मंगलवार को कैडर आवंटित किए। इनमें आठ अधिकारियों को मध्य प्रदेश कैडर आवंटित हुआ। इनमें तीन अधिकारी आयुषी बंसल,श्लोक वाइकर व शैलेंद्र चौधरी शामिल हैं। इनके अलावा, उप्र निवासी आशी शर्मा,यहीं की सौम्या मिश्रा,महाराष्ट्र निवासी महादेव अग्रवाल व खोट पुष्पराज नानासाहेब तथा उत्तराखंड की शिल्पा चौहान को भी मप्र कैडर ​हासिल हुआ।





यह खबरें भी पढ़ें...



एमपी पहुंचा बाबरी मस्जिद विवाद, अशोकनगर के बीजेपी नेता ने टॉयलेट नाम रखा बाबर



गुटखा किंग किशोर वाधवानी व अन्य को एमपी का सबसे बड़ा 2002 करोड़ का टैक्स डिमांड नोटिस



क्रमांकअधिकारी का नाममूल राज्यआवंटित कैडर
1आयुषी बंसलमध्य प्रदेशमध्य प्रदेश
2श्लोक वाइकरमध्य प्रदेशमध्य प्रदेश
3शैलेंद्र चौधरीमध्य प्रदेशमध्य प्रदेश
4आशी शर्माउत्तर प्रदेशमध्य प्रदेश
5सौम्या मिश्राउत्तर प्रदेशमध्य प्रदेश
6महादेव अग्रवालमहाराष्ट्रमध्य प्रदेश
7खोट पुष्पराज नानासाहेबमहाराष्ट्रमध्य प्रदेश
8शिल्पा चौहानउत्तराखंडमध्य प्रदेश

इन 7 अफसरों को नहीं मिला गृह राज्य

2024 बैच में ही चयनित मप्र मूल के सात अधिकारियों को अन्य राज्यों का कैडर मिला। इनमें रोमिल द्विवेदी को पश्चिम बंगाल, अभि जैन को सिक्किम,मुस्कान श्रीवास्तव को हरियाणा, अभिषेक शर्मा को एजीएमयूटी (अरुणाचल प्रदेश,गोवा,मिजोरम व केंद्र शासित अन्य) अवधिजा गुप्ता को गुजरात,फरखांडा कुरैशी को बिहार व खुशी कनेरिया को असम व मेघालय राज्य कै​डर दिया गया।



क्रमांकअधिकारी का नाममूल राज्यआवंटित कैडर
1रोमिल द्विवेदीमध्य प्रदेशपश्चिम बंगाल
2अभि जैनमध्य प्रदेशसिक्किम
3मुस्कान श्रीवास्तवमध्य प्रदेशहरियाणा
4अभिषेक शर्मामध्य प्रदेशएजीएमयूटी
5अवधिजा गुप्तामध्य प्रदेशगुजरात
6फरखांदा कुरैशीमध्य प्रदेशबिहार
7खुशी कनेरियामध्य प्रदेशअसम-मेघालय

कैडर आवंटन के लिए बने 5 जोन

भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को कैडर आवंटन जोन आधारित है। इसके लिए देश का पांच जोन में बांटा गया है। प्रत्येक जोन में सामान्य व आरक्षण आधार पर कैडर अलॉट किया जाता है। चयनित अधिकारियों से उनके पसंद के राज्य के नाम भी मांगे जाते हैं। जोन आधारित आवंटन में चयनित अधिकारी की यूपीएससी परीक्षा में मिले प्राप्तांकों को भी आधार बनाया जाता है।



यह खबरें भी पढ़ें...



प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी बोले- यह नशा माफियाओं की सरकार, बागरी का इस्तीफा हो



भाई की गिरफ्तारी पर किया सवाल तो भड़की एमपी की मंत्री प्रतिमा बागरी, बोलीं...



नहीं हो सकी मंशा पूरी

मप्र सहकारिता विभाग में संयुक्त संचालक भोपाल केके द्विवेदी के पुत्र रोमिल द्विवेदी मप्र कैडर चाहते थे,लेकिन प्रावीण्य सूची के आधार पर उन्हें पांचवे जोन में पश्चिम बंगाल कैडर मिला। इसी तरह,मप्र मूल की अभि जैन,मुस्कान श्रीवास्तव,अभिषेक शर्मा व अन्य भी गृह राज्य नहीं पा सके।





Tags:
  • मध्य प्रदेश
  • यूपीएससी
  • Indian Administrative Service
  • भारतीय प्रशासनिक सेवा
  • 8 नए आईएएस
  • कैडर आवंटन