मध्य प्रदेश को 15,143 करोड़ का बजट आवंटन, आधुनिकरण और यात्री सुविधाओं में होगी बढ़ोतरी

Chakresh | Feb 02, 2024, 07:58 IST
मध्य प्रदेश को 15,143 करोड़ का बजट आवंटन, आधुनिकरण और यात्री सुविधाओं में होगी बढ़ोतरी
रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि 2024-25 के बजट में 15,143 करोड़ आवंटन किया गया है, जो अभी तक का सर्वाधिक बजट आवंटन है।

BHOPAL- वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वर्ष 2024-25 में रेलवे को 2.52 लाख करोड़ के बजट का प्रावधान किया है। मध्य प्रदेश के बारे में रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि 2024-25 के बजट में 15,143 करोड़ आवंटन किया गया है, जो अभी तक का सर्वाधिक बजट आवंटन है।



रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि मध्य प्रदेश में रेल कार्य बहुत तेजी से हो रहे हैं। मध्य प्रदेश में 77 हजार करोड़ के निवेश से बहुत तेजी से कार्य किया जा रहा है। मध्य प्रदेश में 100 प्रतिशत रेल लाइनों का विद्युतीकरण हो गया है। 80 रेलवे स्टेशनों को अमृत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकसित किया जा रहा है। मध्य प्रदेश में रेलवे ट्रैक पर 972 फ्लाईओवर और रोड अंडर ब्रिज का निर्माण किया गया है। इसके साथ ही स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए एक स्टेशन- एक उत्पाद की 69 स्टॉल संचालित हो रही है। बता दें कि वर्ष 2009-14 तक मध्य प्रदेश को औसत बजट मात्र 632 करोड़ रुपए सालाना मिलता था। बताया जा रहा है कि यह बजट आधुनिकरण और यात्री सुविधाओं पर खर्च किया जाएगा।



Tags:
  • Nirmala Sitharaman
  • Railway Minister Ashwini Vaishnav
  • रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव
  • Madhya Pradesh gets Rs 15143 crore in Railway Budget
  • Budget 2024-25
  • Railway Budget
  • मप्र को रेल बजट में मिले 15143 करोड़
  • बजट 2024-25
  • रेल बजट
  • निर्मला सीतारमन