मध्य प्रदेश : सरकार ने मांगे बजट पर सुझाव, क्या आपके पास है कोई IDEA

Sandeep Kumar | Jun 07, 2024, 14:54 IST
SANDEEP 2024 Copy of STYLESHEET THESOOTR - 2024-06-07T155016.976.jpg
एमपी मानसून सत्र 1 जुलाई से 19 जुलाई तक चलेगा। प्रदेश मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव की सरकार का पहला पूर्ण बजट पेश होगा। बजट सत्र शुरू होने के पहले मध्य प्रदेश सरकार ने प्रदेश की जनता से सुझाव मांगा है...

मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र ( Madhya Pradesh Assembly Monsoon Session ) की अधिसूचना जारी कर दी गई है। एमपी मानसून सत्र 1 जुलाई से 19 जुलाई तक चलेगा। प्रदेश मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव की सरकार का पहला पूर्ण बजट ( Mohan Government Budget 2024) पेश होगा। वहीं इस बजट को लेकर प्रदेश की मोहन सरकार ने जनता से सुझाव मांगे है। सरकार ने 2024-25 के बजट को लेकर सोशल मीडिया के माध्यम से यह सुझाव मांगे है।



बजट के लिए सरकार ने मांगे जनता से सुझाव


सोशल साइट X पर MP MY Gov आईडी से पोस्ट कर लिखा कि विकसित भारत बनेगा विकसित मध्यप्रदेश। मध्यप्रदेश बजट 2024- 25 के लिए आपके सुझाव #MPMYGov के माध्यम से साझा करे। आपके सुझाव बजट निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। लोकसभा चुनाव ( Lok Sabha Elections 2024 ) के चलते इस बार मानसून सत्र में बजट पेश किया जाएगा। सरकार सत्र के दौरान आधा दर्जन विधेयक भी मंजूरी के लिए लाएगी। MP में माननीयों के नए आवास पर मची सियासत पर कांग्रेस ( Congress ) ने फिजूलखर्ची और धांधली का लगाया आरोप, बीजेपी बोली- कांग्रेस सिर्फ आरोपों राजनीति करती है ।



9e77bc11-d3c


एमपी का मानसून सत्र


एमपी मानसून सत्र की बैठकें 1 से 5 जुलाई तक लगातार चलेंगी। 6 और 7 जुलाई को शनिवार-रविवार के चलते अवकाश रहेगा। इसके बाद 13-14 जुलाई और 17 जुलाई को अवकाश रहेगा। सत्र में कुल 14 बैठकें होंगी। लोकसभा चुनावों के बाद होने वाला यह सत्र हंगामेदार रहने के आसार है।



विधानसभा सत्र की अधिसूचना जारी


प्रदेश सरकार ने लोकसभा इलेक्शन से पहले लेखानुदान पेश किया था। सरकार ने जुलाई 2024 तक विभागों के नियमित खर्च के लिए एक लाख 45 हजार करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत की थी। जुलाई से पहले सरकार को पूर्ण बजट पेश करना होगा। विधायकों को भी प्रश्न पूछने के लिए कम से कम 25 दिन का समय देना होता है। इस वजह से विधानसभा सत्र की अधिसूचना जारी कर दी गई है।



thesootr links



सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें



द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें





Tags:
  • CONGRESS
  • Lok Sabha Elections 2024
  • Madhya Pradesh Assembly Monsoon Session
  • MP MY Gov
  • मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र