लड़की के आत्महत्या केस में कांग्रेस विधायक सेना पटेल के बेटे के खिलाफ FIR दर्ज

Marut raj | Published:
Madhya Pradesh Jobat Congress MLA Sena Patel son FIR girl suicide case the sootr
Madhya Pradesh Jobat Congress MLA Sena Patel son FIR girl suicide case the sootr
युवती की सगाई होने के बाद भी कांग्रेस विधायक सेना पटेल के बेटे पुष्पराज ने उसे परेशान करना बंद नहीं किया। मजबूरन युवती को आत्महत्या करने के लिए मजबूर होना पड़ा था।

भोपाल. कांग्रेस की जोबट विधायक सेना पटेल के बेटे के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। यह केस एक युवती को लगातार परेशान करने और आत्महत्या के लिए उकसाने पर दर्ज किया गया है।



युवती की सगाई के बाद भी कर रहा था परेशान

युवती की सगाई होने के बाद भी विधायक के बेटे पुष्पराज ने उसे परेशान करना बंद नहीं किया। मजबूरन युवती को आत्महत्या करने के लिए मजबूर होना पड़ा था।



विधायक का बेटा शादी के लिए डाल रहा था दबाव

अलीराज पुलिस के अनुसार 25 वर्षीय युवती ने पिछले सप्ताह आत्महत्या कर ली थी। जांच में सामने आया है कि युवती को कांग्रेस की जोबट विधायक सेना पटेल के बेटे की ओर से परेशान किया जा रहा था। एसपी राजेश व्यास के अनुसार युवती के परिजनों ने विधायक के बेटे पुष्पराज के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।




युवती की सगाई तुड़वा दी थी

युवती की 2019 में गुजरात में सगाई हो गई थी। इसके बाद भी विधायक का बेटा उसका पीछा करता रहा। उसने युवती की सगाई तोड़ने का भी काफी प्रयास किया। युवती के मंगेतर और उसके परिजन को धमकी दी गई, जिसके बाद उन्होंने सगाई तोड़ दी।


इसके बाद युवती की अन्य जगह सगाई तय हो गई। यहां भी विधायक सेना पटेल का बेटा पुष्पराज उसके मंगेतर और उनके परिवार को परेशान करने लगा। इसका नतीजा यह हुआ कि युवती ने परेशान होकर जान दे दी।



Tags:
  • MP News
  • कांग्रेस विधायक सेना पटेल
  • कांग्रेस विधायक सेना पटेल का बेटा
  • Congress MLA Sena Patel
  • congress mla sena patel son