MP की लाड़ली बहना के लाखों रुपये पहुंच गए UP, मचा हड़कंप, जानें मामला

Sourabh Bhatnagar | Nov 26, 2024, 11:06 IST
thesootr
मध्य प्रदेश की लाड़ली बहना योजना के तहत लाखों रुपये गलती से उत्तर प्रदेश के दो बैंक खातों में ट्रांसफर हो गए। इसके बाद तुरंत दोनों खातों के लेन-देन पर रोक लगा दी गई।

मध्य प्रदेश की लाड़ली बहना योजना के तहत 7.59 लाख रुपये गलती से उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले के दो बैंक खातों में ट्रांसफर हो गए। यह राशि सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की उदयपुर शाखा के खातों में पहुंची। जानकारी के अनुसार अचानक इस बड़ी रकम के ट्रांसफर से क्षेत्रीय कार्यालय सतर्क हो गया और तुरंत दोनों खातों के लेन-देन पर रोक लगा दी गई। शाखा प्रबंधक ने इस घटना को डेटा फीडिंग में गलती का परिणाम बताया है।



महिला ने दी सूचना

दूसरे खाते में 67 हजार रुपये का ट्रांसफर

उदयपुर कस्बे के दीपक मंगलम कर पाठक ने भी शिकायत की कि उनके दिव्यांग भाई आशुतोष कर पाठक के खाते में 67 हजार रुपये ट्रांसफर हो गए हैं। जांच में पता चला कि यह रकम भी लाड़ली बहना योजना की 1,250 रुपये की कई किस्तों के जरिए उनके खाते में पहुंची।



MP में बहना को मिल रहे 1250, झारखंड में सोरेन मईयां को देंगे 2500 रुपए



बैंक ने खातों पर लगाया लेन-देन प्रतिबंध

शिकायत मिलने के बाद सेंट्रल बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय, अयोध्या ने दोनों खातों पर लेन-देन रोक दी। दीपक ने बैंक से गुजारिश की है कि खाते का संचालन जल्द बहाल किया जाए, क्योंकि उनके दिव्यांग भाई को दिक्कत हो रही है।



शाखा प्रबंधक ने दी सफाई

शाखा प्रबंधक सुनील कुमार ने बताया कि यह गलती बैंक की डेटा फीडिंग में चूक के कारण हुई। खाताधारकों की इसमें कोई गलती नहीं है। उन्होंने अपनी ओर से शिकायत दर्ज करवाई है। क्षेत्रीय कार्यालय ने पहले ही स्थिति पर कार्रवाई करते हुए खातों को फ्रीज कर दिया था। मामले की जानकारी बैंक के केंद्रीय कार्यालय को भी दे दी गई है।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • MP News
  • लाड़ली बहना योजना
  • UP News
  • मध्य प्रदेश
  • Siddharthnagar
  • सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया
  • एमपी लाड़ली बहना योजना