एमपी लाइव अपडेट: रतलाम में दर्दनाक हादसा: छात्र को बचाने गए 2 शिक्षक समेत 3 की मौत
23 अगस्त
रतलाम के पैराडाइज वैली पिकनिक स्पॉट पर रविवार को बड़ा हादसा हो गया। जावरा के त्रिमूर्ति हाई स्कूल के छात्र पिकनिक मनाने पहुंचे थे। नहाने के दौरान कुछ छात्र गहरे पानी में चले गए। उन्हें बचाने पहुंचे दो शिक्षक भी डूब गए। हादसे में एक छात्र समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक छात्रा को सुरक्षित बचा लिया गया।
महाकाल की पावन नगरी उज्जैन में एक बार फिर सनातन संस्कृति और भारतीय संस्कारों का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। योग, ध्यान और अध्यात्म की खोज में भारत आए इटली, स्पेन और इंग्लैंड के तीन विदेशी जोड़ों ने हिंदू वैदिक रीति-रिवाज से शादी रचाई। डॉ. ओमानंद गुरुजी के सान्निध्य में निनोरा स्थित आनंदमय वेलनेस रिट्रीट में हुए इस भव्य समारोह में विदेशी साधकों ने अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लिए।
इन साधकों ने न केवल भारतीय नाम अपनाए, बल्कि सनातन परंपरा को जीवनभर निभाने का संकल्प भी लिया। महाकाल के आंगन से निकला यह संदेश दिखाता है कि भारतीय विवाह केवल एक कानूनी समझौता नहीं, बल्कि दो आत्माओं का पवित्र संस्कार है।
-----------------------------
भोपाल में 10 और ई-बसें शुरू, कोलार-एमपी नगर कनेक्टिविटी बेहतर
भोपाल में 24 अगस्त से 10 नई ई-बसें शुरू हो रही हैं, जिससे सड़कों पर इनकी कुल संख्या 20 से बढ़कर 30 हो जाएगी। इसके साथ ही अब हर 10 से 15 मिनट में बस सुविधा मिलेगी, जिससे रोजाना लगभग 12 हजार यात्रियों को सीधा फायदा होगा।
यह बसें एमपी नगर, कोलार, बैरागढ़ और आईएसबीटी जैसे प्रमुख इलाकों को आपस में जोड़ेंगी, जिससे नौकरीपेशा और छात्रों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी। न्यूनतम किराया 6-7 रुपये और अधिकतम 40 रुपये तय है। इन बसों की सबसे बड़ी खासियत दिव्यांगों के लिए रैंप, हाइड्रोलिक डोर और व्हीलचेयर की विशेष जगह है।
--------------------------
इंदौर में H1N1 स्वाइन फ्लू का दूसरा मामला आया
इंदौर में H1N1 स्वाइन फ्लू का दूसरा मामला सामने आया है। हाल ही में उज्जैन की एक 62 वर्षीय संक्रमित महिला की इलाज के बाद मौत हो गई थी, जिसके बाद नए मरीज की पुष्टि से स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है।
संक्रमित मरीज का इलाज निजी अस्पताल में जारी है और हालत स्थिर बताई जा रही है। स्वास्थ्य विभाग अब संक्रमण के मुख्य स्रोत और मरीजों के संपर्क में आए लोगों की निगरानी में जुट गया है। स्थिति को देखते हुए एमवाय अस्पताल (MY Hospital) में विशेष वार्ड तैयार कर जांच, इलाज और मॉनिटरिंग की पूरी व्यवस्था कर ली गई है।
-------------------------------------
22 अगस्त, बैतूल में दर्दनाक हादसा
बैतूल के मुलताई फोरलेन पर शनिवार तड़के बड़ा सड़क हादसा हो गया। जीतू ढाबे के पास तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में नागपुर से कुबेरेश्वर धाम जा रहे पति-पत्नी समेत 3 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 8 लोग गंभीर घायल हैं। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।
=====================================================================================
Mp breaking news
मध्यप्रदेश लाइव अपडेट | मध्यप्रदेश की खबरें | mp news live | मध्यप्रदेश की ताजा खबर live। एमपी ब्रेकिंग न्यूज | Mp breaking nws