MP Monsoon Update : मध्य प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी, 9 जिलों में रेड अलर्ट जारी
Amresh Kushwaha | Sept 15, 2024, 08:15 IST
प्रदेश में अलर्ट जारी
मध्य प्रदेश में भारी बारिश के साथ 9 जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है। मानसूनी सिस्टम के आने से पूरे प्रदेश में भारी बारिश की संभावना है। वहीं अनंत चतुर्दशी पर भोपाल में भारी बारिश के आसार हैं।
मध्य प्रदेश में भारी बारिश ने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। लगातार हो रही बारिश से कई जिलों में बाढ़ और जलभराव की स्थिति बन गई है, जिससे नदी और नाले उफान पर हैं। अब मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि एक नए और मजबूत मानसूनी सिस्टम के आने से पूरे प्रदेश में भारी बारिश की संभावना है। जिसके लिए अलर्ट जारी किया गया है।
अनंत चतुर्दशी पर भोपाल में भारी बारिश
अगले तीन दिन रेड, ऑरेंज और येलो अलर्ट
- 16 सितंबर: 9 जिलों में रेड अलर्ट: अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, कटनी, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट और मैहर।
- 17 सितंबर: 13 जिलों में ऑरेंज अलर्ट: सिंगरौली, सीधी, रीवा, सतना, मऊगंज, डिंडोरी, जबलपुर, नरसिंहपुर, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर और पांढुर्ना। वहीं भोपाल संभाग और नर्मदा पुरम संभाग के जिलों में येलो अलर्ट।
- 18 सितंबर: मालवा-निमाड़ और भोपाल संभाग के राजगढ़ जिले में येलो अलर्ट।
25 जिलों में 40 इंच से अधिक बारिश
मध्य प्रदेश के 25 जिलों में 40 इंच से अधिक बारिश हुई है, जिनमें भोपाल भी शामिल है। श्योपुर जिला सबसे अधिक बारिश वाला जिला है, जहां सामान्य से 104% अधिक बारिश दर्ज की गई है। भोपाल जिला छठे स्थान पर है, जहां सामान्य से 40% अधिक बारिश हुई है। रीवा जिला सबसे कम बारिश वाला जिला है, जहां 34% कम बारिश दर्ज की गई है। भोपाल शहर में बारिश का अगला दौर नया रिकॉर्ड बना सकता है, जहां अब तक 61.30 इंच बारिश हुई है, जो सामान्य से 52% अधिक है।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक