MP Weather Report: नौतपा में आंधी-बारिश, मध्य प्रदेश में इन जिलों से होगी मानसून की एंट्री

Rohit Sahu | May 25, 2025, 15:51 IST
mP weather mausam update
मध्यप्रदेश में नौतपा के दौरान मौसम ने करवट ली है। 28 मई तक 40 जिलों में बारिश, आंधी और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है। हवाएं 50 किमी प्रति घंटा तक चल सकती हैं।

मध्यप्रदेश में इस बार नौतपा में आसमान से आग नहीं, बल्कि बादलों की गरज और बूंदों की ठंडक बरसेगी। 25 मई से शुरू हुए नौतपा के पहले ही दिन प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम ने करवट ले ली है। मौसम विभाग के अनुसार 28 मई तक मध्यप्रदेश के कई जिलों में आंधी, गरज-चमक और बारिश की स्थिति बनी रहेगी।



40 जिलों में गरज-चमक और बारिश का अलर्ट

केरल से मध्यप्रदेश की ओर बढ़ा मानसून,

दक्षिण-पश्चिम मानसून ने इस बार समय से पहले 24 मई को केरल में दस्तक दे दी है। इसके बाद अब यह महाराष्ट्र पहुंच चुका है और मौसम विभाग का अनुमान है कि यह 15 जून की तय तिथि से पहले ही मध्यप्रदेश में भी प्रवेश कर सकता है।



इन जिलों से होगी मानसून की एंट्री

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार मानसून मध्यप्रदेश में दक्षिण से प्रवेश करेगा। इसके लिए संभावित जिले हैं – मंडला, सिवनी, डिंडौरी, बालाघाट, अनूपपुर, बुरहानपुर, पांढुर्णा, बैतूल, बड़वानी। भोपाल और इंदौर में मानसून 20 से 22 जून के बीच पहुंच सकता है। वहीं ग्वालियर-चंबल अंचल में मानसून की सबसे देर से एंट्री होगी।



यह भी पढ़ें...Monsoon 2025 : जोरदार बारिश के साथ मानसून की एंट्री... येलो अलर्ट जारी



अभी कहां पहुंचा मानसून

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून ने रविवार को अरब सागर, कर्नाटक, गोवा, महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों, उत्तर बंगाल की खाड़ी, मिजोरम, मणिपुर और नागालैंड के कुछ हिस्सों में दस्तक दे दी है। इसकी उत्तरी सीमा अब देवगढ़, बेलगावी, हावेरी, मांड्या, धर्मपुरी, चेन्नई, आइजोल और कोहिमा से होकर गुजर रही है।



मौसम विभाग ने बताया कि मध्य अरब सागर, मुंबई सहित महाराष्ट्र के कई हिस्सों, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और बंगाल की खाड़ी के क्षेत्रों में अगले तीन दिनों में मानसून के आगे बढ़ने के लिए स्थितियां पूरी तरह अनुकूल बनी हुई हैं।



thesootr links



अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧



एमपी में मानसून | केरल में मानसून की एंट्री | MP weather | आज का मौसम | एमपी में आज का मौसम | इंदौर का मौसम



Tags:
  • आज का मौसम
  • एमपी में आज का मौसम
  • MP weather
  • मानसून
  • एमपी में मानसून
  • इंदौर का मौसम
  • दक्षिण-पश्चिम मानसून
  • केरल में मानसून की एंट्री